Abdu Rozik Calls off His Wedding: बिग बॉस 16 के फेमस कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक जल्द ही शादी करने वाले थे। शादी की खबर सुनकर उनके फैंस काफी खुश थे लेकिन ऐसा लग रहा है कि अब अब्दू के फैंस को बड़ा झटका लग गया है। जी हां दरअसल अब्दू रोजिक की शादी अब टूट गई है जो उन्होंने खुद ही अपनी मंगेतर से तोड़ी है। सगाई करने के बाद अब्दू ने ये फैसला तब लिया है जब उनकी शादी की डेट भी निकल चुकी थी, ऐसे में फैंस सोच रहे थे कि अब्दू दुल्हा कब बनेंगे। अब्दू ने ऐसा आखिर क्यों किया है, चलिए आपको बताते हैं।
अब्दू रोजिक ने तोड़ी अपनी शादी
अब्दू रोजिक ने अपनी मंगेतर अमीरा से शादी ना करने का फैसला लिया है। उनकी शादी 7 जुलाई को होने वाली थी, लेकिन अब इस रिश्ते का अंत हो गया है। अब्दू ने सगाई की तस्वीरें शेयर की गई थीं और उन्होंने इस रिश्ते को बहुत अहम माना था, लेकिन सांस्कृतिक मतभेदों और अलग-अलग कल्चर होने के चलते उनके लिए इस रिश्ते को आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया था। अब्दू ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘हमारा रिश्ता जैसे-जैसे बढ़ा, उसमें सांस्कृतिक मतभेद सामने आने लगे। इसलिए मुझे ये फैसला लेना पड़ा। मैं अपनी जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना कर चुका हूं और ऐसे साथी की तलाश है, जो मेरे साथ मानसिक रूप से मजबूत रह सके।’
अब्दू ने इसलिए तोड़ दी शादी
बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक का कहना है कि उनके लिए ये फैसला लेना आसान नहीं था लेकिन उन्हें ऐसा फैसला अलग कल्चर होने के चलते लेना पड़ा। अपनी मंगेतर से अब्दू की बन नहीं रही थी इसलिए उनके पास कोई और ऑप्शन नहीं था।। उन्होंने अपने बलबूते पर जो कुछ हासिल किया है, उस पर उन्हें गर्व है। अब्दू ने सभी का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनकी सफलता में योगदान दिया। उनका मानना है कि सही समय पर उन्हें फिर से प्यार होगा और वो अपने फैंस को शुक्रिया कहते हुए भी नजर आए।
यूएई में हुई थी अब्दू की सगाई
आपको बता दें अब्दू की सगाई अप्रैल में यूएई के शारजाह में हुई थी। उन्होंने अमीरा के साथ बहुत ही खूबसूरत तरीके से सगाई की थी। 20 साल के अब्दू ने अपनी 19 वर्षीय मंगेतर के साथ शादी के कई प्लान्स भी बनाए थे लेकिन एक बॉक्सिंग मैच के चलते पहले तो शादी को टालना पड़ा। दुर्भाग्यवश उन्होंने उस मैच में हार का सामना किया और अब उन्होंने शादी तोड़ने का भी फैसला किया है।
गौरतलब है बिग बॉस 16 में अपनी मौजूगदी से उन्होंने बड़ी संख्या में दर्शकों का दिल जीता था। उनके फैंस उनकी निजी जिंदगी में इस फैसले के कारण दुखी हैं लेकिन अब्दू का मानना है कि ये निर्णय उनके लिए सही है।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट Shraddha Arya क्यों थीं पति से दूर? कैसे मिली गुड न्यूज? डिलीवरी डेट भी रिवील
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
15 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
17 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
18 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
18 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
20 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
20 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines