Ab Dilli Dur Nahin Trailer Out: ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ का ट्रेलर आउट, जानें कब रिलीज होगी इमरान जाहिद की फिल्म?

Ab Dilli Dur Nahin Trailer Out

Ab Dilli Dur Nahin Trailer Out

Ab Dilli Dur Nahin Trailer Out: इमरान जाहिद और श्रुति सोढ़ी की आने वाली फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है।

विज्ञापन

फिल्म के ट्रेलर को देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए है और बेसब्री से फिल्म की रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ एक इमोशनल-ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक रिक्शा चालक के आईएएस बेटे की कहानी है। वहीं ये फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन

‘अब दिल्ली दूर नहीं’ का ट्रेलर रिलीज

बता दें कि, फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ के ट्रेलर के तीन मिनट और 4 सेकंड का है। इस 3 मिनट 4 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत दिल्ली की ऐतिहासिक इमारत इंडिया गेट से होती है। वहीं, इसके बाद ट्रेलर में डायलॉग सुनाई देता है कि ये कब डिसाइड किया कि तुम आईएएस ऑफिसर बनोगे?

बड़े शहर में ठिकाना ना हो तो एक घड़ी भी मुश्किल

विज्ञापन

इसके बाद ट्रेलर में सुनाई देता है कि सर हम बिहार के एक बहुत छोटे से गांव से आते हैं। हमारे बाबूजी छोटी-मोटी मजदूरी करते हैं और हम अपने परिवार के पहले थे जो किसी स्कूल में गए। इसके बाद स्क्रीन पर महेश भट्ट नजर आते है और कहते हैं कि बड़े शहर में ठिकाना ना हो तो एक घड़ी भी मुश्किल है।

स्क्रीन पर इमरान जाहिद की एंट्री

विज्ञापन

इसके बाद इमरान जाहिद स्क्रीन पर आते हैं और अपना नाम बताते हैं अभय शुक्ला, इसके बाद डायलॉग सुनाई देता है कि जब आप किसी शहर में अकेले और तन्हा होते है और आपके प्यार मिलता है लोगों की नजरों में तो आप उसकी तरफ बढ़ जाती हैं।

लव स्टोरी शुरू

विज्ञापन

इसके बाद अभय शुक्ला यानी इमरान जाहिद और श्रुति सोढ़ी के बीच लव एंगल नजर आता है और श्रुति के कहने पर वो अपनी मूंछे भी मुंडवा लेते हैं, जिसे देखकर श्रुति पहले हंसती हैं और फिर इनकी लव स्टोरी शुरू हो जाती है। इसी दौरान अभय श्रुति को बताते नजर आते हैं कि उनका यूपीएससी का रिजल्ट आ गया है और उनका सिलेक्शन नहीं हुआ है। वहीं श्रुति बताती है कि उन्हें स्कॉलरशिप मिल गई है और वे लंदन जा रही हैं।

रिक्शा चालक के बेटे की कहानी से प्रेरित है ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ 

‘अब दिल्ली दूर नहीं’ फिल्म एक रिक्शा चालक के बेटे की कहानी से प्रेरित है, जिनका नाम गोविंद जायसवाल हैं। गोविंद का साल 2007 में सिविल सेवा में सेलेक्शन हुआ और वे आईएएस अधिकारी बने। इस फिल्म में गोविंद जायसवाल का किरदार इमरान जाहिद निभाएंगे।

विज्ञापन

गोविंद जायसवाल से मिलना काफी प्रेरणादाय रहा- इमरान जाहिद

वहीं, गोविंद जायसवाल के रोल को समझने के लिए इमरान ने उनसे मुलाकात भी की और उन्हें करीब से समझा है। इस पर इमरान जाहिद का कहना है कि ‘गोविंद जायसवाल से मिलना काफी प्रेरणादाय रहा है और उन्होंने खुद के जीवन से जुड़ी जो बातें मुझसे साझा कीं, इससे उनके चरित्र को समझने में सहूलियत तो हुई ही, उनकी इच्छाशक्ति को भी बखूबी जाना है।’

विज्ञापन

सक्सेस होने की चाहत में दिल्ली पहुंचता है अभय शुक्ला

फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में बिहार के एक छोटे-से शहर का लड़का अभय शुक्ला सक्सेस होने की चाहत में दिल्ली पहुंचता है। अभय एक ऐसे परिवार से आता है, जो मुश्किलों से जूझ रहा है। अभय का लक्ष्य है कि वो आईएएस परीक्षा में शामिल हो और कामयाबी हासिल करें, लेकिन वह ये काम खुद के लिए नहीं बल्कि परिवार को गरीबी के चंगुल से बाहर निकालने के लिए करता है।

विज्ञापन

वहीं, अभय की राह मुश्किलों से भरी हुई हैं और उसका सामना चुनौतीपूर्ण सामाजिक मानदंडों से होता है। दरअसल, फिल्म ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ अभय के आईएएस बनने के लिए संघर्ष और उसके सामने आई चुनौतियों पर आधारित सटीक कहानी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ