हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Salman Khan के जीजा की कार हादसे का शिकार, अभिनेता आयुष शर्मा के फैंस के लिए राहत भरी खबर

Aayush Sharma’s Car Accident: अभिनेता आयुष शर्मा की कार का मुंबई में एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि एक्टर के फैंस के लिए राहत की खबर है।

विज्ञापन
instagram

Aayush Sharma’s Car Accident: अभिनेता आयुष शर्मा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, मुंबई में एक्टर की कार का एक्सीडेंट हो गया है।

हालांकि सौभाग्य से घटना के दौरान एक्टर कार में मौजूद नहीं थे। बता दें कि यह घटना उस टाइम हुई जब एक्टर का ड्राइवर ईंधन स्टेशन जा रहा था। जूमटीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर घटना की जानकारी साझा की है।

यह भी पढ़ें- Salaar को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं SS Rajamauli, डायरेक्टर ने खरीदा Prabhas की फिल्म का पहला टिकट

विज्ञापन

जूमटीवी ने साझा की जानकारी

बता दें कि जूमटीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता की कार की फोटो शेयर की है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि अभिनेता @aaysharma की कार का हुआ एक्सीडेंट, अच्छी बात यह है कि हादसे के वक्त वह कार में मौजूद नहीं थे।

एकदम ठीक है आयुष

मुंबई में जैसे ही एक्टर की कार जिम खाना के पास गई तो नशे में धुत एक कार चालक ने आयुष की कार को टक्कर मार दी और कार चालक ने भागने की कोशिश, लेकिन खार पुलिस स्टेशन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नशे में धुत्त ड्राइवर को पकड़ लिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। इस घटना के बाद चिंता की कोई बात नहीं हैं, क्योंकि अभिनेता कार में नहीं थे और वो बिल्कुल ठीक है।

विज्ञापन

अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं आयुष 

वहीं, अगर आयुष की बात करें तो आयुष एक अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से बॉलीवुड में काम करते हैं। बता दें कि उन्होंने साल 2018 में फिल्म ‘लवयात्री’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने वरीना हुसैन के साथ अभिनय किया था। वहीं, फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स द्वारा किया गया था। बताते चलें कि आयुष की शादी सलमान खान की बहन अर्पिता खान से हुई है। इस घटना के बाद हर किसी को आयुष की चिंता हुई, लेकिन चिंता की बात नहीं हैं और अभिनेता बिल्कुल सही है। फैंस के लिए भी ये राहत की खबर है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola