Aayush Sharma Arpita Khan Arrived At Galaxy Apartment: सलमान खान (Salman Khan) के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आज सुबह ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई हैं। इस हादसे के बाद से मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आ गई है और एक्टर की सेफ्टी को लेकर पहले से भी ज्यादा अलर्ट हो गई है। एक तरफ पुलिस इस केस की जांच में जुट गई है और आरोपी को ढूंढने के लिए कड़ी मशक्त कर रही है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी अनमोल बिश्नोई ने ले ली है।
गैलेक्सी पहुंचे सलमान की बहन और जीजा
बता दें, अनमोल -लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। इस गैंग से कई बार एक्टर को जानलेवा धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है और ये वाकई बिश्नोई गैंग ने लिखा है, इसकी पुष्टि न्यूज 24 नहीं करता। लेकिन इस हादसे के बाद से गैलेक्सी अपार्टमेंट में लोगों का आना-जाना बंद नहीं हो रहा। एक-एक कर सलमान के करीबी उनसे हालचाल पूछने आ रहे हैं। सोहेल खान और अरबाज खान के बाद अब सलमान खान से मिलने उनके घर उनकी बहन और जीजा पहुंचे हैं।
क्या जीजा-साले में चल रही थी अनबन?
अब अर्पिता खान (Arpita Khan) और आयुष शर्मा (Aayush Sharma) को गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर स्पॉट किया गया है। आयुष शर्मा को सलमान खान से मिलने आते देख अब लोग हैरत में पड़ गए हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर ऐसी रूमर्स सुनने को मिली थी कि इस जीजा-साले के बीच अनबन चल रही है। एक इवेंट के दौरान सलमान ने अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया था। हालांकि आयुष भाईजान को इग्नोर कर आगे बढ़ गए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इन्हें लेकर कई मीम्स भी बने। लेकिन अब आयुष को सलमान का हालचाल पूछने आते देख इन अफवाहों पर ताला लग गया है।
यह भी पढ़ें: Manisha Rani अब The Kashmir Files के डायरेक्टर संग करेंगी धमाका? लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई हलचल
सलमान ने दिया था आयुष को ब्रेक
दबंग खान की सेफ्टी को लेकर हर कोई चिंतित है, पूरी खान फैमिली एक-एक कर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच रही है। अब आयुष और अर्पिता भी सलमान की चिंता में उनके घर आए हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें, सलमान ने ही आयुष को बॉलीवुड में ब्रेक दिलवाया था। उसके बाद भाईजान ने अपने जीजा को अपनी फिल्म में भी काम करने का मौका दिया। ऐसे में इनका रिश्ता काफी गहरा लगता है।
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
3 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
3 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
4 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
6 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
9 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines