Aayush Sharma says Sorry to Salman Khan: सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा जल्द ही करण बुटानी की फिल्म ‘रुसलान’ (Ruslaan) में नजर आएंगे। आयुष की फिल्म 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आयुष ने 2018 में सलमान खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘लवयात्री’ (Loveyatri) से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद आयुष 2021 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘अंतिम’ (Antim) में नजर आए। मगर यह फिल्म भी पर्दे पर खास कमाल दिखाने में नाकामयाब रही। हालांकि अब छह साल बाद आयुष ने अपने डेब्यू से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।
लोगों ने लगाए इल्जाम
सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी करने के बाद आयुष शर्मा पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आयुष ने कहा कि अर्पिता से शादी करने के बाद मेरे बारे में तरह-तरह की बातें बनाई गईं। कई लोगों का कहना था कि मैंने पैसों के लिए उससे शादी की है। वहीं फिल्म में डेब्यू करने पर कुछ लोगों ने कहा कि मैं सलमान के पैसे उड़ा रहा हूं। मगर वास्तव में मुझे एक्टिंग नहीं करनी थी।
एक्टिंग से किया इंकार
आयुष शर्मा ने कहा कि अर्पिता से शादी के दौरान ही मैंने सलमान से बोल दिया था कि मुझसे एक्टिंग नहीं होगी। मैंने 300 से भी ज्यादा ऑडिशन्स दिए हैं, जिनमें से मैं 2 ऑडिशन में भी सेलेक्ट नहीं हुआ हूं। मैं एक्टिंग में बहुत बेकार हूं और ये मेरे बस की बात नहीं है। आयुष के अनुसार तब सलमान ने उनपर भरोसा जताया और कहा कि तुम्हें अभी तक कोई अच्छा ट्रेनर नहीं मिला लेकिन अब मैं तुम्हें ट्रेनिंग दूंगा।
सलमान से मांगी माफी
2018 में सलमान खान के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘लवयात्री’ से आयुष ने बॉलीवुड में कदम रखा। मगर ये फिल्म पर्दे पर फ्लॉप रही। आयुष के अनुसार फिल्म फ्लॉप होने के बाद जब मैं सलमान के सामने पहुंचा तो मेरी आंखें भर आईं और मैंने उनसे सिर्फ इतना कहा कि मैं आपके पैसे बर्बाद कर दिए। मुझे माफ कर दीजिए। इसके बाद सलमान ने मुझे ‘अंतिम’ में विलेन का रोल निभाने का मौका दिया। ऐसे में जब फिल्म पर्दे पर नहीं चली तो मुझे बहुत बुरा लगा। लेकिन बाद में टीवी और ओटीटी ने फिल्म को खरीदा, जिससे मैंने राहत की सांस ली।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
24 mins agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
3 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
4 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
7 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
8 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
9 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
10 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
11 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
21 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines