Aayush Sharma-Arpita Khan: अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) और आयुष शर्मा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। कपल की शादी को 10 साल का समय बीत गया है। इस बीच अक्सर दोनों के तलाक की खबरें भी सामने आई। हालांकि अब सलमान खान के जीजू और अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा ने तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
आयुष शर्मा ने 10 साल बाद किया खुलासा
हाल ही में न्यूज 18 शोशा को दिए एक इंटरव्यू में आयुष शर्मा ने इन अफवाहों पर बात करते हुए कहा कि मुझे अक्सर ऐसा फील होता था कि लोगों को मेरी लाइफ में कोई दिलचस्पी नहीं होगी और कभी इस तरह की बातें सामने नहीं आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे आज भी याद है कि जब मैं अपने बेटे को डोसा खिलाने के लिए बाहर लेकर गया था, तब वापस आते टाइम पैपराजी से मेरा सामना हुआ और उन्होंने जो सवाल किया, उसे सुनकर मैं हैरान रह गया।
मैं हैरान रह गया था- आयुष
आयुष शर्मा ने आगे कहा कि उस टाइम पैप्स ने मुझे सवाल कि क्या मैं और अर्पिता अलग होने वाले हैं? क्या हम दोनों तलाक लेने वाले हैं? ये सुनकर मैं हैरान रह गया। मुझे समझ नहीं आया कि क्या करूं। मैं एकदम खाली दिमाग के साथ बाहर गया था और जब वापस लौटा तो मेरे मन में कई तरह के सवाल थे। आयुष ने कहा कि मैंने घर आते ही अर्पिता से कहा कि क्या तुम मुझसे तलाक लेने वाली हो?
अर्पिता बहुत सपोर्ट करती है
मेरे इस सवाल पर अर्पिता ने जोर से ठहाका लगा दिया और वो हंसने लगी। आयुष ने आगे कहा कि उनकी वाइफ उनकी लाइफ का एक बेहद अहम हिस्सा है। उन्होंने बताया है कि अर्पिता उन्हें हमेशा हर एक चीज के लिए सपोर्ट करती है और हमेशा उनके साथ खड़ी रहती हैं।
यह भी पढ़ें- Heeramandi के सेट पर ‘मल्लिकाजान’ ने झेला डिप्रेशन, Manisha Koirala बोलीं- बस शूटिंग खत्म होने का था इंतजार
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 mins agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 hr agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
19 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
20 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
22 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines