हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

2 घंटे 39 मिनट की कॉमेडी-एक्शन मूवी, कहानी में एक के बाद एक मिलेगा ट्विस्ट; हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Prime Video Trending Comedy Movie: प्राइम वीडियो पर एक्शन और कॉमेडी से भरपूर मूवी खूब ट्रेंड कर रही है। इसे आप अपनी फैमिली के साथ भी बैठकर देख सकते हैं। चलिए मूवी के बारे में डिटेल में जानते हैं।

विज्ञापन
Prime Video पर देखें ये कॉमेडी-एक्शन मूवी

Prime Video Trending Comedy Movie: साउथ की मूवीज का क्रेज ऑडियंस में काफी दिखाई दे रहा है। वहीं ओटीटी पर भी कई फिल्में ऐसी हैं जो सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर भी काफी सुपरहिट हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन भी भरपूर देखने को मिलेगा। सिनेमाघरों में पैसे कमाने के बाद इस मूवी ने नेटफ्लिक्स पर भी राज किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं ‘आवेशम’ मूवी की। इस मूवी में फहाद फासिल की एक्टिंग को देखकर आप भी उनके फैन हो जाएंगे। चलिए इस मूवी के बारे में और डिटेल में जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Netflix से Z5 तक, OTT पर इस वीकेंड देखें ये 4 लेटेस्ट फिल्में; एंटरटेनमेंट का मिलेगा डबल डोज

मूवी की कहानी

फहाद फासिल इस कॉमेडी मूवी में गैंगस्टर के किरदार में नजर आए हैं। बाहर से सख्त दिखने वाले और अंदर से नर्म किरदार में फहाद ने सबका दिल जीत लिया। मूवी में उनके किरदार का नाम ‘रंगा’ होता है। उनकी मुलाकात कॉलेज के बच्चों के एक ग्रुप से होती है। वहीं कॉलेज ग्रुप के स्टूटेंड्स और ‘रंगा’ के बीच इतनी गहरी दोस्ती हो जाती है कि अगर स्टूटेंड्स को कोई कॉलेज में तंग करता है तो ‘रंगा’ उन्हें सबक सीखाता है।

विज्ञापन

कहानी में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स

वहीं कहानी में एक के बाद एक ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। रंगा और इन कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच इतनी गहरी दोस्ती हो जाती है कि रंगा उन्हें अपने भाईयों की तरह मानने लगता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब ये स्टूडेंट्स को समझ आता है कि वो अपने कॉलेज में पढ़ने की बजाय रंगा के साथ मस्ती कर रहे हैं। उसके बाद स्टूडेंट्स बहाना ढूंढते हैं कि रंगा से अलग कैसे हुआ जाए। इस बीच एक्शन और कॉमेडी के डोज आपको भरपूर मिलती है। मूवी का क्लाइमैक्स काफी मजेदार है जिसे देखने के लिए आपको प्राइम वीडियो पर इस मूवी को देखना पड़ेगा।

मूवी की कास्ट

मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें फहाद फासिल के साथ-साथ हिप्जस्टर, मिथुन जय संकर, रोशन शनावास, साजिन गोपू और मिधुट्टी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फहाद के साथ-साथ इन सितारों ने भी कमाल की एक्टिंग की है और ऑडियंस को हंसने पर मजबूर किया है। जीतू माधवन के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को आप अपनी फैमिली के साथ भी आराम से बैठकर देख सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सच्ची घटना पर बनी 1 घंटे 34 मिनट की थ्रिलर फिल्म, सस्पेंस से भरा हर सीन, Prime Video पर मौजूद

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola