Aasif Khan Health Update: ‘पंचायत’ फेम एक्टर आसिफ खान के हार्ट अटैक की खबर जबसे सामने आई है फैंस चिंता में हैं। अस्पताल से खुद एक्टर आसिफ खान ने फैंस को अपनी सेहत की जानकारी देकर चौंका दिया था। वहीं, आज उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया है, जो उनकी तकलीफ बयां कर रहा है। मौत के मुंह से बाहर आने के बाद अब आसिफ खान अपने चाहने वालों को बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वो जिंदा हैं। उनका लेटेस्ट पोस्ट काफी कुछ कह रहा है।
आसिफ खान ने अस्पताल के बिस्तर से शेयर की तस्वीर
आपको बता दें, एक्टर आसिफ खान अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। अब उन्होंने अस्पताल के बिस्तर से ही अपना हेल्थ अपडेट दिया है। आसिफ खान ने कुछ देर पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एक्टर का हाथ नजर आ रहा है जिस पर ड्रिप लगी हुई है और उनकी हार्ट बीट्स को मॉनिटर किया जा रहा है। वहीं, इस मुश्किल हालात में वो बुक पढ़ते हुए अपना वक्त काट रहे हैं।
राहत इंदौरी की किताब पढ़कर वक्त गुजार रहे आसिफ खान
अस्पताल में आसिफ खान के हाथ में राहत इंदौरी की किताब नजर आ रही है। इस बुक का टाइटल है ‘मैं जिंदा हूं’। इसे शेयर करते हुए उन्होंने बैकग्राउंड में जो म्यूजिक लगाया है वो जिंदगी की बड़ी सीख देता है। वो कह रहे हैं- ‘आसान, कठिन है और कठिन है आसान के चौराहे पर टिके रहना। इस भीड़ में अकेला महसूस करना सरल है, पर अकेले में अकेले रहना कठिन है।’ ऐसा लग रहा है जैसे हार्ट अटैक आने के बाद वो कुछ बेहद गहरी बात करने की कोशिश कर रहे हैं। वैसे इससे पहले भी उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर रिवील किया था कि पिछले कुछ घंटे उनके लिए मुश्किल थे क्योंकि वो हेल्थ इश्यूज के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे।
यह भी पढ़ें: आसिफ खान से पहले इन 5 सेलेब्स को भी आया हार्ट अटैक, बाल-बाल बची जान
‘पंचायत’ से मिली है पहचान
हालांकि, एक्टर ने ये भी खुलासा किया है कि वो ठीक हो रहे हैं और रिकवरी के रास्ते पर हैं। आसिफ खान के लिए सभी फैंस इस वक्त अच्छी सेहत की दुआएं मांग रहे हैं। आपको बता दें, वो सिर्फ एक डायलॉग से पूरी दुनिया में मशहूर हो गए हैं। उन्होंने ‘पंचायत’ में फुलेरा के दामाद का रोल निभाया था। शादी के सीक्वेंस में उनकी एक्टिंग और डायलॉग्स की खूब तारीफ हुई थी। इस सीरीज से वो स्टार बन गए।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines