Bigg Boss 20 Aasif Khan: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन को लेकर वापस आ गया है. बीते दिन हुए प्रीमियर में शो में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई. इन सभी सितारों को शो में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. शो में फेमस एक्टर आसिफ खान की भी एंट्री हो गई है. ‘पंचायत’ और ‘मिर्जापुर’ सीरीज में धमाल मचाने के बाद अब आसिफ खान सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में तहलका मचाते नजर आएंगे. सोशल मीडिया पर आसिफ खान के खूब चर्चे हो रहे हैं. शो में उनका गेम देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. चलिए आपको भी आसिफ खान के बारे में डिटेल में बताते हैं.
कौन हैं आसिफ खान?
आसिफ खान बॉलीवुड के एक जाने-माने एक्टर हैं. प्राइम वीडियो की ‘पंचायत’ सीरीज में ‘दामाद गणेश’ का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी. इस किरदार से एक्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. हालांकि ‘पंचायत’ में एक्टर का छोटा सा रोल ही देखने को मिला था, लेकिन उन्होंने अपने किरदार से हर किसी का दिल जीत लिया था. सीरीज में उनका ‘गजब बेज्जती है’ डायलॉग इतना फेमस हो गया था कि सोशल मीडिया पर ये छा गया था. बच्चे-बच्चे की जुबान पर ये डायलॉग रट गया था. इसके बाद से ही आसिफ खान चर्चाओं में आ गए थे.
यह भी पढ़ें: कौन हैं अरिश्फा खान? जो ‘बिग बॉस 20’ में पहले ही दिन माही विज से भिड़ीं; लेटेस्ट प्रोमो वायरल
इन सीरीज में आए नजर
वहीं ‘पंचायत’ सीरीज के साथ-साथ एक्टर ‘मिर्जापुर’ में भी नजर आ चुके हैं. पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा स्टारर इस सीरीज में आसिफ खान ने ‘बाबर’ का किरदार निभाया था. सोशल मीडिया पर भी इस किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया था. इस किरदार ने आसिफ खान को ऑडियंस की नजरों में फेमस कर दिया था. वहीं ‘पंचायत’ और ‘मिर्जापुर’ के साथ-साथ और भी कई सीरीज में आसिफ ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से एंटरटेन कर चुके हैं. इनमें ‘जामताड़ा’ और ‘ह्यूमन’ जैसी सीरीज शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: मैरी कॉम, माही विज से लेकर आम्रपाली दुबे तक, ‘बिग बॉस 20’ में इन 16 कंटेस्टेंट्स की हुई एंट्री
फिल्मों में भी बनाया नाम
वेब सीरीज में काम करने के साथ-साथ आसिफ खान फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. इसमें ‘पगलैट’ और ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ जैसी फिल्में शामिल हैं. वहीं फिल्मों और सीरीज में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीतने वाले आसिफ खान अब सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे हैं. इस शो में एक्टर ऑडियंस को इंप्रेस करते नजर आते हैं या नहीं, ये तो शो देखने के बाद ही पता चल पाएगा. बता दें आसिफ खान फिलहाल तो शो में काफी शांत दिखाई दे रहे हैं लेकिन आने वाले दिनों में आसिफ का नेचर बदलता है या नहीं ये तो अपकमिंग दिनों में ही पता चलेगा.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines