Actress Turned Entrepreneur: टीवी एक्टर्स के लोग इस कदर दीवाने हो जाते हैं कि एक ही शो के बाद उन्हें हर तरफ फैंस मिलते हैं। ऐसी चकाचौंध भरी जिंदगी की जिसे आदत लग जाए उसके लिए इससे दूर रह पाना आसान नहीं होता। हालांकि, एक ऐसी एक्ट्रेस भी हैं जिन्होंने टीवी पर हिट शोज दिए और वो एक वक्त पर टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में भी शामिल हो गई थीं। इतना ही नहीं उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) में भी एंट्री ले ली थी।
करियर के पीक पर पहुंचकर लिया एक्टिंग से संन्यास
सालों के हार्ड वर्क और डेडिकेशन के बाद इस एक्ट्रेस ने जब सब हासिल कर लिया, लेकिन अचानक उन्होंने अपने करियर के पीक पर पहुंचकर एक्टिंग से संन्यास ले लिया। एक्ट्रेस ने कुछ नया करने के लिए अपने जमे जमाए करियर को छोड़, एक नया जोखिम उठाने का जज्बा दिखाया। इस एक्ट्रेस ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कुसुम’, ‘नागिन’, ‘नच बलिए’ और ‘डायन’ जैसे शोज में काम किया है। उन्हें नेगेटिव रोल्स के लिए जाना जाता है। चलिए जानते हैं ये एक्ट्रेस कौन हैं? जिन्होंने एक्टिंग छोड़ बिजनेस वर्ल्ड में एंट्री मारी और वहां भी कामयाबी ही हासिल की।
RENEE कॉस्मेटिक्स की मालकिन बन बनाया नाम
ये एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) हैं। आशका ने साल 2019 में शो डायन के बाद एक्टिंग से संन्यास की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद आशका गोराडिया ने बिजनेस वर्ल्ड में एंट्री मारी, उन्होंने RENEE कॉस्मेटिक्स नाम का कॉस्मेटिक ब्रांड लॉन्च किया। आज ये ब्रांड बेहद बड़ा बन चुका है। हर कोई इस ब्रांड को जानता है और इसके प्रोडक्ट्स यूज कर रहा है। बड़े-बड़े सेलेब्स आशका गोराडिया के ब्रांड की ऐड करते हैं। कुछ ही सालों में आशका गोराडिया का बिजनेस इतना ग्रो कर चुका है कि वो करोड़ों में खेल रही हैं।
यह भी पढ़ें: Ayesha Khan फैन की हरकत से हुईं ‘अनकंफरटेबल’, एक्ट्रेस के करीब जाता दिखा शख्स
खड़ा किया 1300 करोड़ का बिजनेस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2024 में उनके ब्रांड की कीमत लगभग 155 मिलियन डॉलर यानी 1300 करोड़ रुपये थी। अब आशका गोराडिया 1300 करोड़ रुपये की मालकिन बन चुकी हैं। उनका कहना है कि बिजनेस उनके खून में है और ये सपना वो लम्बे समय से देख रही थीं। एक्टिंग तो बस चांस की वजह से हो गई थी। आशका गोराडिया का कहना है कि उनमें बिजनेस वायरस था और अब ये वायरस उन्होंने पूरी दुनिया में फैला दिया है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
17 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
19 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
20 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
22 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
23 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines