प्रणाली राठौड़ का नाम इन दिनों उनके को-स्टार के साथ जुड़ रहा है। हर्षद चोपड़ा से ब्रेकअप की खबरें आने के तुरंत बाद ही प्रणाली और उनके ‘दुर्गा-अटूट प्रेम कहानी’ के को-स्टार आशय मिश्रा के रिलेशनशिप में होने के चर्चे शुरू हो गए। होली पार्टी का एक वीडियो वायरल होते ही प्रणाली राठौड़ और आशय मिश्रा का नाम जुड़ने लगा और इनकी नजदीकियों के किस्सों से खबरों का बाजार गर्म हो गया। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है वो भी रिवील हो गया है।
आशय मिश्रा ने प्रणाली राठौड़ संग रिश्ते पर दी सफाई
एक्टर आशय मिश्रा ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है। एक्टर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फैंस को सच बता दिया है। Pinkvilla को दिए इंटरव्यू में प्रणाली राठौड़ संग डेटिंग रूमर्स पर एक्टर आशय मिश्रा का रिएक्शन सामने आया है। जब एक्टर से पूछा गया कि क्या वो प्रणाली राठौड़ को डेट कर रहे हैं? तो उन्होंने इन अफवाहों को खारिज कर दिया। चलिए जानते एक्टर ने इस मामले पर क्या कहा है?
प्रणाली राठौड़ को बताया सिर्फ दोस्त
एक्टर आशय मिश्रा ने सच रिवील करते हुए कहा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है।’ आशय मिश्रा ने कहा है कि वो और प्रणाली राठौड़ सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और बस इतना ही है। इसके अलावा आशय मिश्रा ने ये भी बताया है कि वो प्रणाली राठौड़ के साथ पहले भी काम कर चुके हैं और ऐसे में दोनों की वाइब काफी मैच करती है। दोनों के पास बात करने के लिए कॉमन टॉपिक्स होते हैं और इसलिए ये साथ में समय भी बिताते हैं।
यह भी पढ़ें: अंकित गुप्ता नहीं तो किसके साथ बनेगी प्रियंका चाहर चौधरी की जोड़ी, ‘तेरे हो जाएं हम’ में कौन करेगा रिप्लेस?
झूठी थी प्रणाली राठौड़ और आशय मिश्रा की डेटिंग की खबर
अब एक्टर ने तो प्रणाली राठौड़ संग रिलेशनशिप में होने की खबरों को पूरी तरह से गलत बता दिया है। वहीं, अभी तक प्रणाली राठौड़ ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। एक्ट्रेस का रिएक्शन अभी आना बाकी है। वहीं, इस खबर के बाद अभी भी फैंस के दिल में ये उम्मीद बाकी है कि प्रणाली और हर्षद फिर साथ आ सकते हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
9 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines