Aarya 3 Review: ललित मोदी के साथ नाम जुड़ने के बाद बढ़ती कन्ट्रोवर्सी और फिर हार्ट अटैक, सुष्मिता सेन इन मसलों को लेकर खूब सुर्खिंयों में रही हैं। लंबे विराम के बाद अब ‘आर्या 3’ के जरिए सुष्मिता सेन ने एकबार फिर साबित कर दिया है कि कहानी चाहे कैसी भी हो भइया खिलाड़ी तो मैं ही हूं। कभी सबसे सुंदर युवती का खिताब अपने नाम करने वाली सुष्मिता को लेकर किसी ने कभी भी यह नहीं सोचा होगा कि वह फिल्मों या सीरीज में डॉन और माफिया क्वीन बनी नजर आएंगी। लेकिन आर्या 3 में वह फुल ऑन एक्शन अवतार में दिखी हैं। इस सीजन में सुष्मिता ने वह सब कर दिखाया है, जो कि आमतौर पर हिंदी सिनेमा में हीरो करता है। तो चलिए जानते हैं कि राम माधवानी की विदेशी वेब सीरीज के देसी संसार में सुष्मिता कितनी खरी उतरी हैं।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: दम तोड़ने की कगार पर Tejas, 12Th Fail और Leo का टिकट खिड़की पर धमाल
शानदार कहानी की बेहतरीन अदाकारा
आर्या के तीसरे सीजन की कहानी वहां से शुरू होती है, जहां से पहली खत्म हुई थी। आर्या ने अपने बच्चों के लिए मासूमियत का त्याग कर दिया है। वह अब एक डॉन है, नशीली दवाओं की सौदेबाजी कर रही है, रूसी भीड़ के साथ मेलजोल बढ़ा रही है और पीढ़ीगत संकट के सामने अपनी बात रख रही है। पिछली घटनाओं का असर उसके बच्चों पर पड़ा है, क्योंकि सूरज अपनी पत्नी नंदिनी की हत्या का बदला लेने के लिए पागल हो चुका है और वह भारत वापस लौट आया है। तीसरे एपिसोड तक अभी दांव पेच चल ही रहा होता है कि चौथे एपिसोड से एकबार फिर कहानी नया मोड़ ले लेती है। अब कहानी का ऊंट किस करवट बैठेगा वह इस सीजन का अंत होते-होते पता चल जाता है।
इला अरुण के खतरनाक तेवर
किरदारों की बात करें तो कहानी का असली ताना-बाना सुष्मिता सेन पर बुना गया है। बच्चों के लिए शेरनी बन जाना और दुश्मनों से उनकी हिफाजत करना नशीले पदार्थों का धंधा करना और माफिया क्वीन बनना यह सब सीरीज में सुष्मिता का खास अंदाज है। कहानी में नया तड़का लेकर आईं इला अरुण के तेवर खतरनाक हैं। इला अरुण ने अभी अपनी चौसर सजानी शुरू की है। वहीं एसीपी खान बने विकास कुमार का किरदार ठीक-ठाक है। सूरज बने इंद्रनील सेन गुप्ता का भी किरदार दिलचस्प है। इंद्रनील सेनगुप्ता को भी कहानी में नया ट्विस्ट लाने का अच्छा मौका मिला।
कैसा है संगीत
वहीं संगीत और सिनेमैटोग्राफी की बात करें तो म्यूजिक का इस पूरी सीरीज में अहम योदगान है। इसकी सिनेमैटोग्राफी ने भी लोगों को बहुत प्रभावित किया है। सुष्मिता सेन की स्टाइलिंग और इला अरुण का गेटअप शानदार है। यह सुष्मिता सेन की बढ़िया सीरीज है। इस वीकएंड आप इसे घर बैठकर एंजॉय कर सकते हैं।
आर्या 3 को 3 स्टार
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
26 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
19 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines