Sushmita Sen Rohman Shawl: सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘आर्या 3’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। इसके बीच सुष्मिता अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीती रात हुई दिवाली पार्टी में सुष्मिता सेन को एक्स बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया। दोनों एकसाथ काफी खुश नजर आ रहे थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या दोनों का पैचअप हो गया है या फिर वजह कुछ और है।
पैपराजी को दिए पोज
पिछले साल खबरें थीं कि सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअप हो गया है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए भी इस बात की हिंट दिया था, लेकिन हाल ही में दोनों को फिर से एक साथ देख इन खबरों पर ब्रेक लग चुका है। कहा जा रहा है कि सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल एक बार फिर से साथ हैं। ये लव-बर्डस एक-दूसरे का हाथ थामे इस पार्टी में पहुंचे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल की बाहों में पैपराजी को पोज भी दिए।
संभाला पल्लू
पार्टी में रोहमन अपनी लेडी लव का पल्लू भी संभालते नजर आए। कपल का यह वीडियो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुष्मिता और रोहमन को एक बार फिर साथ में देखकर फैंस खुश हो गए हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर उनपर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सुष्मिता सेन जहां बहुत खूबसूरत लग रही थीं, वहीं दूसरी ओर रोहमन कुर्ता-पायजामा और ब्लेजर में नजर आए।
ललित मोदी के साथ आईं नजर
बता दें कि कुछ वक्त पहले सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप ने भी जोर पकड़ा था। दोनों को एकसाथ देखने के बाद उनको खूब ट्रोल भी किया गया था। फैंस ने भी एक्ट्रेस को दोबारा सोचने की नसीहत दी। हालांकि अब जब एकबार फिर रोहमन और सुष्मिता को साथ देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर दोनों के वीडियो वायरल हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
1 hr ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
3 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
5 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
6 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
7 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
8 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
8 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
8 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
22 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines