हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल को भेजा नोटिस, Aaradhya Bachchan की दूसरी याचिका, क्या है पूरा मामला?

Aaradhya Bachchan: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन भी लाइमलाइट में रहती हैं। आराध्या बच्चन से जुड़े एक मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट ने गूगल को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Aaradhya Bachchan, aishwarya rai bachchan

Aaradhya Bachchan: बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं बल्कि उनके बच्चे भी सुर्खियों में बने रहते हैं। बच्चन फैमिली की बात करें तो बच्चन परिवार का हर एक शख्स चर्चा में रहता है। इस वक्त बच्चन फैमिली से कोई और नहीं बल्कि आराध्या बच्चन लाइमलाइट में हैं। आराध्या बच्चन से जुड़े एक मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट ने गूगल को नोटिस जारी किया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला?

हेल्थ से जुड़ी गलत रिपोर्टिंग

दरअसल, आराध्या बच्चन ने अपनी हेल्थ से जुड़ी गलत रिपोर्टिंग को लेकर फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आराध्या की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 17 मार्च को होनी है। बता दें कि 2023 में दिल्ली हाईकोर्ट ने ही आराध्या को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी हेल्थ को लेकर डाली गई भ्रामक जानकारी हटाने का आदेश दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अदालत ने गूगल को नोटिस भेजा

अब आराध्या की नई याचिका में उन्होंने आरोप लगाया है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी उनकी हेल्थ को लेकर भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया से पूरी तरह नहीं हटाई गई है। अब आराध्या की याचिका के बाद अदालत ने गूगल को नोटिस भेजा है। गौरतलब है कि कुछ टाइम पहले यूट्यूब के कुछ चैन्लस पर आराध्या के स्वास्थ्य को लेकर गलत जानकारी दी गई।

विज्ञापन

बच्चन परिवार ने जाहिर की नाराजगी 

इस जानकारी में कहा गया कि आराध्या बेहद बीमार हैं जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। बच्चन परिवार ने इस पर नाराजगी जाहिर की और साल 2023 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की। बच्चन फैमिली की मांग थी कि इन वीडियोज को हटा दिया जाए और सारी गलत जानकारी को डिलीट किया जाए। अब इस मामले में फिर से हाईकोर्ट को अर्जी दी गई है।

2011 में हुआ था आराध्या का जन्म

गौरतलब है आराध्या बच्चन अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी आराध्या के तमाम फोटोज और वीडियो चर्चा में रहते हैं। बता दें कि साल 2007 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय शादी के बंधन में बंधे थे। साल 2011 में कपल अपनी बेटी आराध्या के पेरेंट्स बने थे। बच्चन खानदान की लाड़ली अक्सर अपनी मां के साथ नजर आती रहती हैं।

विज्ञापन

अक्सर चर्चा में रहती हैं आराध्या 

आराध्या को उनकी मां के साथ इवेंट्स और ट्रैवल करते हुए देखा जाता है। बता दें कि हाल ही में आराध्या को उनके पेरेंट्स के साथ उनके स्कूल इवेंट में देखा गया था। इस दौरान पूरा बच्चन परिवार साथ नजर आया था। सोशल मीडिया पर बच्चन परिवार की खूब वीडियो सामने आई थीं।

यह भी पढ़ें- Udit Narayan के बाद अब एक और सिंगर का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर हो रही Kissing वीडियो की चर्चा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola