Aaradhya Bachchan Petition: अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन को लेकर फेक न्यूज चलाने के मामले में बच्चन परिवार की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस सी हरिशंकर की पीठ आज सुनवाई हुई।
हाईकोर्ट ने यूट्यूब चैनल को आराध्या से जुड़ी फेक न्यूज हटाने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि हर बच्चा सम्मान के साथ व्यवहार करने का हकदार है, फिर चाहे वह सेलिब्रिटी का बच्चा हो या आम आदमी का। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ये चेतावनी भी दी कि ऐसी फर्जी खबरें भविष्य में भी शेयर नहीं की जानी चाहिए।
और पढ़िए – Chittibabu On Samantha Ruth Prabhu: प्रोड्यूसर चिट्टी बाबू ने सामंथा रुथ प्रभु पर कसा तंज, बोले-सब घटिया और पागलपन भरी हरकतें हैं
हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी निर्देश दिया कि ऐसे मामलों को देखा जाना चाहिए जिससे किसी की छवि को नुकसान न पहुंचे। कोर्ट ने ऐसे सभी वीडियो और जानकारी प्रसारित करने पर अंतरिम रोक लगा दी। साथ ही मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल्स को समन भी जारी किया।
आराध्या की हेल्थ को लेकर चलाई थी फर्जी खबर
दरअसल, अभिषेक और एश्वर्या राय की बेटी आराध्या के हेल्थ को लेकर एक यूट्यूब चैनल ने खबर चलाई थी। इसे बच्चन परिवार की ओर से फर्जी बताया गया था। साथ ही फेक न्यूज को लेकर यूट्यूब चैनल के खिलाफ शिकायत को लेकर याचिका दाखिल की गई है। याचिका में इस तरह की फर्जी रिपोर्टिंग पर रोक की मांग भी की गई है।
और पढ़िए – Allu Ramesh Passes Away: तेलुगु एक्टर-कॉमेडियन अल्लू रमेश का 52 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
बच्चन परिवार की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि आराध्या के हेल्थ को लेकर कुछ यूट्यूब चैनल और वेबसाइट्स ने खबरें लगाई थीं जो गलत और फर्जी थीं। कहा जा रहा है कि बच्चन परिवार की ओर से इस मामले में 2 यूट्यूब चैनल और 1 वेबसाइट के खिलाफ शिकायत की गई है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines