Aap Jaisa Koi Movie: आर माधवन और फातिमा सना शेख की फिल्म ‘आप जैसा कोई’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में यूं तो दो साधारण से टीचर्स की लव स्टोरी दिखाई गई है, लेकिन इसमें कई ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं। कहानी में यही उतार-चढ़ाव लोगों को बांधे रखते हैं। फिल्म ‘आप जैसा कोई’ लोगों को बड़ी ही आसानी से जिंदगी और प्यार की कुछ अनोखी और अनकही सीख दे जाती है। एक औरत को जिंदगी में क्या चाहिए? इस सवाल का जवाब इस फिल्म में दिया गया है। चलिए जानते हैं ये फिल्म कौन-सी 3 बड़ी सीख देती है?
प्यार में बराबरी
फिल्म में दिखाया गया है कि जब तक लड़के को लगता है कि वो लड़की से कम है, तब तक उसे ये रिश्ता मंजूर होता है। हालांकि, जैसे ही उसे लड़की की खामी दिखती है, तो वो अपने पांव पीछे ले लेता है। एक एडल्ट ऐप पर दोनों होते हैं, लेकिन लड़के को जैसे ही पता चलता है कि लड़की पराए मर्दो से अश्लील बातें करती है, उसे फौरन अहसास होता है कि वो लड़की शरीफ खानदान से नहीं है और उसके लायक नहीं है। जबकि अगर लड़की गलत है तो लड़का सही कैसे हो सकता है? क्योंकि उस ऐप का इस्तेमाल तो दोनों कर रहे थे? ऐसे में फिल्म में फातिमा सना शेख एक डिमांड करती हैं कि उन्हें बराबरी वाला प्यार चाहिए, यानी लड़का और लड़की दोनों 50 -50। ना कोई कम और ना कोई ज्यादा। साथ ही वो ये भी क्लियर करती हैं कि कोई भी उनकी लिमिट क्यों तय करेगा?
हर चीज में परमिशन
फिल्म में आर माधवन की भतीजी का किरदार भले ही छोटा है, लेकिन काफी कुछ कहता और सिखाता है। वो पढ़ने से लेकर, नौकरी करने तक हर चीज में अपने पिता की परमिशन पर निर्भर रहती है। वहीं, पिता बार-बार ये एहसान जताता है कि वो बेटी को पढ़ने दे रहा है और उसे नौकरी करने दे रहा है, लेकिन उसकी असली जगह घर के किचन में है। पिता ये भी कहता है कि हाई मेंटेनेंस लड़कियां अपना मायका और ससुराल दोनों तोड़ देती हैं। जबकि बेटी आखिर में वही करती है जो वो करना चाहती है। इस फिल्म से देखने को मिला है कि लड़कियों को ही हर चीज के लिए परमिशन का मौहताज होना पसंद नहीं आता।
यह भी पढ़ें: ढलती उम्र में छोटी एक्ट्रेस से ऑनस्क्रीन रोमांस, माधवन से पहले लिस्ट में किस किस का नाम?
आत्मसम्मान और माफी
आर माधवन जब फिल्म में फातिमा को इज्जत नहीं देते तो वो बाद में उन्हें ठुकरा देती हैं। वहीं, उनकी भाभी भी पति के प्यार के लिए पहले तरसती हैं और सबके सामने आत्मसम्मान पर चोट लगने के बाद आखिर में उन्हें छोड़ देती हैं। वो पड़ोसी के प्यार में पड़ जाती हैं जो उनकी फीलिंग्स का ख्याल रखता है। इसके बाद भी आर माधवन के भाई को अपनी गलती का अहसास नहीं होता कि उनकी पत्नी गलत नहीं, बल्कि वो गलत हैं। वो बार-बार यही एक्सपेक्ट करते हैं कि महिलाएं ही माफी मांगेंगी और वो बड़ा दिल रखकर उन्हें माफ कर देंगे। हालांकि, आर माधवन की भाभी प्यार करने के लिए माफी मांगने से साफ मना कर देती हैं।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
14 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
18 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines