अभिनेता आर. माधवन और फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘आप जैसा कोई’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म से जुड़ी कुछ बातें शेयर कीं और बताया कि इसकी कहानी असल जिंदगी के रिश्तों से कैसे जुड़ती है। इस फिल्म में आर. माधवन ने एक संस्कृत प्रोफेसर का किरदार निभाया है, जबकि फातिमा फ्रेंच इंस्ट्रक्टर बनी हैं। कहानी दो ऐसे लोगों की है जो बिल्कुल अलग बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन जिंदगी की एक जैसी तकलीफ से गुजर रहे हैं।
अकेलेपन पर है फोकस
आर. माधवन ने ANI से बात करते हुए बताया कि फिल्म की थीम आज के दौर में बहुत मायने रखती है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में दिखाया गया है कि अकेलापन आज की सबसे बड़ी बीमारी है। सोशल मीडिया और भीड़ के बीच भी इंसान खुद को अकेला महसूस करता है। हम यही कहना चाहते हैं कि अगर हमारी जिंदगी में ‘आप जैसा कोई’ आ जाए, तो शायद हमारा अकेलापन भी दूर हो सकता है।
फातिमा का अनुभव
फातिमा सना शेख ने बताया कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। जब डायरेक्टर विवेक ने मुझे बुलाया और स्क्रिप्ट दी, तो पढ़कर मुझे बहुत अच्छा लगा। यह एक सिंपल लेकिन इमोशनल लव स्टोरी है जिसमें दो लोग हैं, जिनके अपने-अपने संघर्ष हैं। इस फिल्म में पहली बार मुझे माधवन के साथ काम करने का मौका मिला और मैं इसे छोड़ना नहीं चाहती थी।
रिलीज की जानकारी
फिल्म ‘आप जैसा कोई’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसे विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म उन लोगों के लिए खास हो सकती है जो अकेलेपन को महसूस करते हैं और चाहते हैं कि कोई उनकी जिंदगी में ऐसा आए जो उन्हें समझे।
ये भी पढ़ें- Purav Jha ने Urfi Javed को बताया ‘चुगली आंटी’, The Traitors का फिनाले देख यूट्यूबर की खुली आंख
संबंधित खबरें
एक्टर रणबीर कपूर ने क्यों मांगी माफी? दशहरा पर कही ऐसी बात, वीडियो वायरल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
15 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
16 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
18 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
20 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
21 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
21 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
22 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines