Ankhon Ki Gustaakhiyan Vs Maalik Box Office Collection: 11 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुईं जिनमें एक राजकुमार राव की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मालिक’ है, जबकि दूसरी फिल्म विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ है। ये शनाया की डेब्यू फिल्म है और उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए काफी बेताब थे। एक तरफ मालिक को लेकर दर्शकों में जहां बेशुमार क्रेज देखा गया तो दूसरी ओर विक्रांत भी अपना जादू फैंस पर चलाने के लिए बेताब थे, जो नहीं चल सका। खैर दोनों फिल्मों की फर्स्ट डे कलेक्शन रिपोर्ट आ गई है। आइए जानते हैं कि पहले दिन मोटी कमाई करने में किसने बाजी मारी है।
मालिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म मालिक को लेकर दर्शकों में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट थी। ऐसा इसलिए क्योंकि पहली बार राजकुमार किसी फिल्म में एंग्री यंग मैन बनकर गैंगस्टर वाले लुक में दिखाई दिए हैं। फिल्म का रिव्यू भी काफी पॉजिटिव आया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मालिक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.35 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली है। देखा जाए तो पहले दिन के हिसाब से यह काफी कम कलेक्शन है लेकिन वीकेंड पर कमाई बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Aankhon Ki Gustaakhiyan Review: जबरदस्ती के डायलॉग और ओवरएक्टिंग ने कहानी को बनाया बेदम, पढ़ें रिव्यू
आंखों की गुस्ताखियां का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
राजकुमार राव की मालिक के साथ ही फिल्म आंखों की गुस्ताखियां भी 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म से शनाया कपूर ने बॉलीवुड में अपना कदम रखा है। फिल्म में वह विक्रांत मैसी के साथ में नजर आई हैं। रोमांटिक-ड्रामा वाली इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन आ गया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, आंखों की गुस्ताखियां ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 35 लाख रुपये कमाए हैं, जो बेहद ही कम है। अब देखना होगा कि वीकेंड पर इसे दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
8 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
12 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
14 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
15 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
16 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines