Nazara Song Release: विक्रांत मेस्सी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला गाना रिलीज हो गया है। अभी कुछ देर पहले ही शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म का गाना ‘नजारा’ आउट हुआ है। 2 मिनट 57 सेकंड के इस गाने को सुनकर फैंस का दिल खुश हो गया है। इस फिल्म के पहले गाने को लोगों का प्यार मिल रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे बॉलीवुड का वो दौर लौट आया है, जब बेहतरीन गाने सुनने को मिलते थे। अब लोगों को क्या-क्या पसंद आ रहा है चलिए जानते हैं।
फैंस को पसंद आया ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला गाना
‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला गाना ‘नजारा’ सिंगर विशाल मिश्रा ने गाया है। उन्होंने खुद ही इस गाने के बोल लिखे और म्यूजिक भी खुद ही दिया है। उनकी सुरीली आवाज का जादू अब फैंस के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। विशाल मिश्रा ने एक बार फिर बॉलीवुड लवर्स को एक बड़ी ट्रीट दी है। इससे पहले वो फिल्म ‘कबीर सिंह’ में गाना गाकर लोगों का दिल छूने में कामयाब हुए थे। अब एक बार फिर वो मैजिक क्रिएट करते हुए नजर आ रहे हैं। खूबसूरत गाने के साथ स्टोरी भी बेहतरीन लग रही है।
विशाल मिश्रा की आवाज के दीवाने हुए फैंस
‘नजारा’ में विक्रांत मेस्सी और शनाया कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है। साथ ही इस गाने से ये भी पता चल रहा है कि शनाया ने फिल्म में एक जिद के साथ विक्रांत का हाथ थामा है। वो डरे हुए हैं कि जब वो ये जिद छोड़ेंगी, तो कहीं उनका हाथ भी न छोड़ दें। इस खूबसूरत गाने को प्यारी सी कहानी के साथ परोसा गया है। अब इस गाने को सुनने के बाद फैंस क्या बोल रहे हैं? चलिए ये भी जान लेते हैं। ये गाना यूट्यूब पर आते ही काफी वायरल हो रहा है।
अरिजीत सिंह को फैंस ने किया मिस
एक फैन ने विशाल की तुलना अरिजीत सिंह से करते हुए लिखा, ‘अरिजीत सिंह हमेशा मौजूद रहते हैं, लेकिन पिछले 2 सालों से विशाल आग लगा रहे हैं। अब समय आ गया है कि इस टैलेंट का सपोर्ट करें।’ एक फैन ने कहा, ‘सबसे अच्छी बात ये है कि इस गाने को विशाल मिश्रा ने गाया, लिखा और कंपोज किया है।’ तो किसी ने ये भी डिमांड रख दी कि उन्हें फिल्म में अरिजीत सिंह का गाना चाहिए। इसके अलावा लोग शनाया कपूर की तारीफें करते हुए भी नजर आ रहे हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले ही शनाया की खूबसूरती और एक्टिंग फैंस के दिल जीत चुकी है।
संबंधित खबरें
कंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
1 hr agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
3 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
4 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
4 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
6 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
7 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
8 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines