---विज्ञापन---

फिल्म Aankhon Ki Gustaakhiyan का गाना Nazara रिलीज, सिंगर की हुई अरिजीत सिंह से तुलना

Nazara Song Release: विक्रांत मेस्सी और शनाया कपूर की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच अब उनकी फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है। विशाल मिश्रा की आवाज में 'नजारा' सुनकर फैंस को कैसा लग रहा है? चलिए पता करते हैं।

---विज्ञापन---

Nazara Song Release: विक्रांत मेस्सी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला गाना रिलीज हो गया है। अभी कुछ देर पहले ही शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म का गाना ‘नजारा’ आउट हुआ है। 2 मिनट 57 सेकंड के इस गाने को सुनकर फैंस का दिल खुश हो गया है। इस फिल्म के पहले गाने को लोगों का प्यार मिल रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे बॉलीवुड का वो दौर लौट आया है, जब बेहतरीन गाने सुनने को मिलते थे। अब लोगों को क्या-क्या पसंद आ रहा है चलिए जानते हैं।

फैंस को पसंद आया ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला गाना

‘आंखों की गुस्ताखियां’ का पहला गाना ‘नजारा’ सिंगर विशाल मिश्रा ने गाया है। उन्होंने खुद ही इस गाने के बोल लिखे और म्यूजिक भी खुद ही दिया है। उनकी सुरीली आवाज का जादू अब फैंस के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। विशाल मिश्रा ने एक बार फिर बॉलीवुड लवर्स को एक बड़ी ट्रीट दी है। इससे पहले वो फिल्म ‘कबीर सिंह’ में गाना गाकर लोगों का दिल छूने में कामयाब हुए थे। अब एक बार फिर वो मैजिक क्रिएट करते हुए नजर आ रहे हैं। खूबसूरत गाने के साथ स्टोरी भी बेहतरीन लग रही है।

---विज्ञापन---

विशाल मिश्रा की आवाज के दीवाने हुए फैंस

‘नजारा’ में विक्रांत मेस्सी और शनाया कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है। साथ ही इस गाने से ये भी पता चल रहा है कि शनाया ने फिल्म में एक जिद के साथ विक्रांत का हाथ थामा है। वो डरे हुए हैं कि जब वो ये जिद छोड़ेंगी, तो कहीं उनका हाथ भी न छोड़ दें। इस खूबसूरत गाने को प्यारी सी कहानी के साथ परोसा गया है। अब इस गाने को सुनने के बाद फैंस क्या बोल रहे हैं? चलिए ये भी जान लेते हैं। ये गाना यूट्यूब पर आते ही काफी वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में होगी Anupamaa फेम एक्ट्रेस की एंट्री? Salman Khan के शो को ठुकराने वाली के पास फिर पहुंचे मेकर्स

अरिजीत सिंह को फैंस ने किया मिस

एक फैन ने विशाल की तुलना अरिजीत सिंह से करते हुए लिखा, ‘अरिजीत सिंह हमेशा मौजूद रहते हैं, लेकिन पिछले 2 सालों से विशाल आग लगा रहे हैं। अब समय आ गया है कि इस टैलेंट का सपोर्ट करें।’ एक फैन ने कहा, ‘सबसे अच्छी बात ये है कि इस गाने को विशाल मिश्रा ने गाया, लिखा और कंपोज किया है।’ तो किसी ने ये भी डिमांड रख दी कि उन्हें फिल्म में अरिजीत सिंह का गाना चाहिए। इसके अलावा लोग शनाया कपूर की तारीफें करते हुए भी नजर आ रहे हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले ही शनाया की खूबसूरती और एक्टिंग फैंस के दिल जीत चुकी है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2025 05:21 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola