हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

छोटू पांडेय समेत 4 भोजपुरी सितारों की मौत, जानें कौन थे ये स्टार्स?

Kaimur Road Accident: बिहार के कैमूर जिले में भीषण सड़क हादसा में चार भोजपुरी सितारों की एक साथ जान चली गई, जिससे एक साथ चार उभरते सितारे मौत के आगोश में समा गए।

विज्ञापन
Kaimur Road Accident, image credit- News24

Kaimur Road Accident: कहते हैं कि जब मौत आती है तो बता कर नहीं आती। रविवार की देर शाम भोजपुरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा और एक साथ चार सितारे मौत के आगोश में समा गए। बिहार के कैमूर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में छोटू पांडेय, सत्य प्रकाश मिश्रा बैरागी, सिमरन श्रीवास्तव और आंचल तिवारी सहित कई लोगों की जान चली गई। भोजपुरी इंडस्ट्री के एक साथ चार कलाकार मौत के आगोश में समा गए, जिससे पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आइए आपको बताते हैं कि कौन थे ये मशहूर सितारे?

कौन थे एक साथ मौत के आगोश में समाने वाले भोजपुरी इंडस्ट्री के चार कलाकार?

1. सिमरन श्रीवास्तव

सिमरन श्रीवास्तव भोजपुरी इंडस्ट्री की एक शानदार अभिनेत्री थी। अपने अभिनय के दम पर वो लोगों का दिल जीत लेती थीं। इसके साथ ही सिमरन सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती थी और अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस को ताजा अपडेट देती रहती थी। सिमरन की एक्टिंग बेहद कमाल की थी और इसलिए दर्शकों में उनकी एक अलग ही पहचान बनी थी, लेकिन रविवार को हुए हादसे में सिमरन की जान चली गई।

2. छोटू पांडेय

छोटू पांडेय भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस गायक थे। म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे छोटू अब हमारे बीच नहीं रहे। भोजपुरी गानों के साथ उन्होंने फिल्मों में भी काम किया और वो बिहार के एक गांव में रहते थे। बीते रविवार एक कार हादसे में सिंगर की जान चली गई। छोटू के निधन से उनके फैंस बेहद दुखी है और उनकी मौत पर शोक जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

3. आंचल तिवारी

आंचल तिवारी भी भोजपुरी सिनेमा की उभरती स्टार थीं, उन्होंने भी अपनी पहचान बनानी शुरु ही की थी कि वो काल के आगोश में समा गई। रविवार को हुई कार हादसे में आंचल ने भी अपनी जान गवां दी और भोजपुरी इंडस्ट्री का एक और सितारा हमेशा के लिए बुझ गया। आंचल की अपनी अलग पहचान थी और वो लोगों में दिलों में जगह बनान जानती थीं।

4. सत्य प्रकाश मिश्रा बैरागी

सत्य प्रकाश मिश्रा जिन्हें बैरागी बाबा के नाम से जाना जाता है। उनकी भी इस हादसे में जान चली गई। बता दें कि सत्य प्रकाश मिश्रा उर्फ बैरागी बाबा, सिंगर छोटू पांडे के लेखक थे। सत्य प्रकाश का काम ही उनकी पहचान थी, लेकिन अब उन्होंने भी दुनिया छोड़ दी है। कैमूर जिले में हुए हादसे में बैरागी बाबा की भी जान चली गई।

विज्ञापन

क्या था मामला?

दरअसल, संडे देर शाम को भोजपुरी सिंगर छोटू पांडेय की स्कॉर्पियो एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गई। जैसे ही स्कॉर्पियो चालक ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश की तो गाड़ी पलट गई और पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार सहित पूरी गाड़ी को रौंद दिया। इस हादसे में मौके पर ही 9 लोगों की जान चली गई।

यह भी पढ़ें- Pankaj Udhas: गजल का हर दीवाना मायूस, खो गई हिंदुस्तान की सबसे मखमली आवाज, परिवार से लगा था गायकी का चस्का

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola