बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में आमिर ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करते हुए मीडिया से अपनी गर्लफ्रेंड गौरी को मिलवाया। तबसे ही आमिर को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच अब आमिर की बहन निखत ने भी इस पर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है?

क्या बोलीं निखत?

आमिर खान की बहन निखत ने ईटाइम्स से बात करते हुए बताया कि मैं उन दोनों के लिए बहुत खुश हूं और उनकी खुशी की कामना करती हूं। गौरतलब है कि आमिर खान खुद भी कह चुके हैं कि उन्होंने अपने परिवार से गौरी को मिलवाया है और सभी उनके लिए बहुत खुश भी हैं। गौरी और आमिर 25 साल पहले एक-दूसरे से मिले थे।

आमिर खान की प्रोडक्शन टीम

इसके अलावा अगर गौरी की बात करें तो गौरी स्प्रैट, आमिर खान की प्रोडक्शन टीम में काम कर रही है। साथ ही उनका 6 साल का एक बेटा भी है। गौरी बैंगलोर में रहती है और उनकी फैमिली साउथ इंडिया से है। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब आमिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

फातिमा सना शेख

जी हां, गौरी से पहले आमिर को लेकर सुनने में आया था कि वो अपनी दंगल को-स्टार फातिमा सना शेख को डेट कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म में उनकी बेटी का किरदार निभाया था। हालांकि, दोनों ने ही कभी इन रूमर्स पर रिएक्ट नहीं किया, लेकिन आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी में जब फातिमा नजर आई, तो इन अफवाहों को फिर से हवा मिल गई।

फातिमा सना शेख ने किया था रिएक्ट

एक बार इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि पहले मुझे फर्क पड़ता था और बुरा भी लगता था। उन्होंने कहा था कि वो लोग जो मुझे जानते भी नहीं मेरे बारे में लिख रहे हैं जबकि वो सच भी नहीं जानते। यह भी पढ़ें- ‘भुवन को अपनी गौरी मिल ही गई…’, सलमान-शाहरुख से भी अपनी गर्लफ्रेंड को मिला चुके हैं आमिर खान