Imran Khan Avantika Divorce: बीते कुछ टाइम से पूर्व एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान वाइफ अवंतिका मलिक से अलग रह रहे हैं।
हाल ही में अब अवंतिका मलिक ने 22 मार्च को सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया हैं। अवंतिका के इस पोस्ट से अब लोग कपल के डाइवोर्स की अटकलें लगा रहे हैं। बीते दिन यानी बुधवार को अवंतिका ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अमेरिकी सिंगर माइली साइरस अपने गाने पर डांस करती हुई दिख रही हैं।
अवंतिका ने शेयर किया ऐसा वीडियो
अवंतिका के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में लिखा है- वो तलाक उसके लिए सबसे अच्छी बात थी। इस पर अवंतिका ने इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा- ‘सिर्फ उन्हीं के लिए ही नहीं।’
और पढ़िए – Mrs Chatterjee vs Norway BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर कमाई कर रही फिल्म, पांचवे दिन कमाए महज इतने करोड़
Imran Khan Avantika Divorce
कैप्शन देखकर लोग इमरान और अवंतिका के तलाक का लगा रहे अंदाजा
अवंतिका के इस कैप्शन को देखने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि- इमरान और अवंतिका का तलाक कंफर्म हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल अपनी शादी को सफल बनाने की कोशिश करने के बावजूद भी दोनों एक साथ वापस नहीं आ सके हैं।
लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन
अवंतिका के इस पोस्ट के बाद अब लोग अवंतिका और इमरान के तलाक की खबर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही एक यूजर ने रेडइट पर लिखा कि- अवंतिका खुद मुंबई के सबसे पॉपुलर और महंगे रेस्टोरेंट की मालकिन हैं। यह होटल साउथ बॉम्बे में है, जो सेलेब्स का फेमस आउटिंग स्पॉट है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि खराब रिश्ते में रहने से बेहतर है कि आप अलग हो जाएं। इस तरह के कमेंट्स अब लोग कर रहे हैं।
और पढ़िए – Pathaan On Prime Video: आधी रात ओटीटी पर रिलीज हुई ‘पठान’, डिलीटेड सीन्स देखकर फैंस बोले- ‘थिएटर में आग लगा देते’
साल 2011 में इमरान खान और अवंतिका मलिक ने की थी शादी
एक रिपोर्ट की मानें तो अवंतिका को अपनी लाइफ में दोबारा प्यार मिल गया है और वो अपनी जिंदगी में बेहद खुश है। वहीं, इमरान खान और अवंतिका मलिक ने 10 जनवरी 2011 में शादी रचाई थी और साल 2014 में उनके घर बेबी गर्ल का जन्म हुआ था। साथ ही शादी के 8 साल बाद दोनों के अलग होने की खबरें साल 2019 से आने लगी थीं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
16 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
18 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
19 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
19 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
21 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
21 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines