मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan mother Zeenat suffers heart attack) की मां जीनत को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उनके पंचगनी स्थित आवास पर हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता दिवाली के दौरान पंचगनी में थे।
घटना के बाद जीनत को तुरंत मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। आमिर की मां जब से अस्पताल में भर्ती हैं, तब से वो उनके साथ ही हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी उनसे मिलने आए हैं।
फिल्म इंडस्ट्री के एक सूत्र ने ईटाइम्स को बताया कि आमिर की मां जीनत अस्पताल में ठीक हो रही हैं। उनकी नब्ज स्थिर है और इलाज को अच्छी तरह रिस्पॉन्ड भी कर रही हैं।
इस बीच, आमिर खान और उनके परिवार ने इस मामले के बारे में जनता के सामने ज्यादा खुलासा नहीं किया है। इस खतरनाक स्थिति के कारण, आमिर ने जीनत के स्वास्थ्य को कम सुर्खियों में लाने का फैसला किया। हाल ही में कॉफ़ी विद करण के एक एपिसोड में आमिर ने खुलासा किया था कि उन्हें अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए नहीं मिलता।
साथ में जोड़ते हुए उन्होंने ये भी कहा था कि अब वो अपने जीवन में परिवार और रिश्तों के महत्व पर जोर देते हुए मां और बच्चों के साथ समय बिताने के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हैं।
अभी पढ़ें – Aamir Khan की मां जीनत को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में कराया गया भर्ती
वर्कफ्रंट की बात करें तो, आमिर खान अगली बार आरएस प्रसन्ना के स्पेनिश क्लासिक कैम्पियोन्स के रूपांतरण में दिखाई देंगे।
पढ़ें: बॉलीवुड के ताजा समाचार E24 Bollywood पर भी
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
9 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
11 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
12 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
17 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
18 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
18 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
18 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
20 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines