Aamir Khan ने पकड़ी साउथ की राह, मशहूर डायरेक्टर के साथ आजमाएंगे किस्मत

Aamir Khan Work With South Director: सुपरस्टार आमिर खान भी अन्य बॉलीवुड एक्टर की तरह साउथ की राह पर चलेंगे। उन्होंने मशहूर साउथ डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाया है। आइए जानते हैं कि क्या है लेटेस्ट अपडेट।

Aamir Khan Work With South Director

आमिर खान ने साउथ के डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाया है। Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Aamir Khan Work With South Director: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसके जरिए आमिर करीब तीन साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि आमिर खान अब रुकने वाले नहीं हैं क्योंकि उन्होंने बैक टू बैक फिल्में करने का मूड बना लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार हिरानी की बायोपिक फिल्म ‘दादा साहेब फाल्के’ के बाद वह साउथ के मशहूर डायरेक्टर के साथ काम करेंगे। ये कोई और नहीं बल्कि ‘लियो’ के डायरेक्टर लोकेश कनगराज हैं।

शूटिंग पर भी आया अपडेट

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने अपने नए प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दी है। अन्य बॉलीवुड एक्टर की तरह अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी साउथ की राह पर चलेंगे। लोकेश कनगराज के साथ उनकी पहली फिल्म होगी जिसकी शूटिंग अगले साल 2026 के मिड से शुरू हो सकती है। बता दें कि लोकेश कनगराज साउथ के बड़े डायरेक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने ‘लियो’, ‘कैथी’, ‘मास्टर’, ‘कुली’ और ‘विक्रम’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं।

विज्ञापन

सुपरहीरो पर बेस्ड होगी फिल्म?

बताया जा रहा है कि आमिर खान के साथ मिलकर लोकेश कनगराज सुपरहीरो पर बेस्ड फिल्म बनाएंगे। अगर ऐसा होता है, तो ये पहली दफा होगा जब मिस्टर परफेक्शनिस्ट किसी सुपरहीरो का किरदार प्ले करते हुए नजर आएंगे। खैर फिल्म की कहानी पर मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल पुष्टि अभी नहीं की गई है। आमिर खान ने भी इस पर बात करते हुए सिर्फ इतना कहा कि ‘कहानी पर बात करना अभी जल्दबाजी होगी। मैं लोकेश के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।’

विज्ञापन

राजकुमार हिरानी संग पहले भी किया काम

फिलहाल आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ पर पूरा फोकस कर रहे हैं, जिसकी रिलीज में बस कुछ दिन बचे हैं। बेशक ये फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। इसके बाद सुपरस्टार राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘दादा साहेब फाल्के’ पर काम शुरू करेंगे। इससे पहले आमिर और राजकुमार हिरानी ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ में साथ काम कर चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ