बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इस वक्त दो कारणों से लाइमलाइट में छाए हुए हैं। एक ओर उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस और सेलिब्रिटी उन्हें बधाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से डेटिंग की खबरें पक्की करने के बाद सुपरस्टार चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बीच खबर है कि आमिर अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ क्रिकेटर इरफान पठान की वेडिंग एनिवर्सरी में भी पहुंचे थे, जहां उनकी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव के शामिल होने की चर्चा भी है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दावा किया जा रहा है।
क्रिकेटर ने शेयर किया था वीडियो
क्रिकेटर इरफान पठान ने पिछले महीने फरवरी में एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में इरफान अपनी पत्नी सफा बेग के साथ मैरिज एनिवर्सरी का केक कटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके बगल में आमिर खान बैठे हैं। इस वीडियो को रेडिट पेज BollyBlindsNGossip ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही दावा किया है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट इरफान पठान की वेडिंग एनिवर्सरी में..
दोनों एक्स वाइफ भी नजर आईं
वीडियो में एक फोटो भी नजर आई जिसमें आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक कोने में खड़े हुए नजर आए। वहां सचिन तेंदुलकर और जहीर खान भी थे। पार्टी में गौरी ने पर्पल कलर का आउटफिट पहन रखा है। वीडियो के आखिरी में एक ग्रुप फोटो भी ली गई जिसमें आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव भी मौजूद दिखाई दीं।
Amir and gauri in Irfan pathan's wedding anniversary .
byu/Alternative-Union-55 inBollyBlindsNGossip
आमिर खान ने किया कंफर्म
गौरतलब है कि आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट कर दिया कि वह गौरी स्प्रैट नाम की एक महिला को डेट कर रहे हैं। दोनों पिछले करीब 18 महीने से एक-दूसरे के साथ में हैं। आमिर ने यह भी बताया कि वह गौरी को पिछले 25 साल से जानते हैं। खबरें यहां तक हैं कि आमिर खान ने अपनी नई गर्लफ्रेंड को सलमान खान और शाहरुख खान से भी मिलाया है।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan की गर्लफ्रेंंड गौरी की हॉलीवुड एक्ट्रेस से हुई तुलना, यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन्स
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
बता दें कि गौरी स्प्रैट बैंगलोर की रहने वाली हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल की मानें तो वह वर्तमान में मुंबई में बीब्लंट सैलून चला रही हैं। बताया जाता है कि गौरी का पहली शादी से छह साल का एक बच्चा भी है। स्टडी की बात करें तो उन्होंने लंदन के यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की है। इसके बाद उन्होंने आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में काम करना शुरू कर दिया था। आमिर खान ने बताया था कि उनकी नई गर्लफ्रेंड को उनके स्टारडम से कोई फर्क नहीं पड़ता है। गौरी ने आमिर की कुछ ही फिल्में जैसे ‘लगान’ और ‘दंगल’ ही देखी हैं।
वहीं आमिर खान की बात करें तो उन्होंने पहली शादी साल 1986 में फिल्म निर्माता रीना दत्ता से की थी। इसके बाद साल 2002 में दोनों अलग हो गए। दोनों के दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं। इसके बाद साल 2005 में सुपरस्टार की जिंदगी में किरण राव ने दस्तक दी। दोनों ने शादी की और उसके बाद बेटे आजाद राव का वेलकम किया। हालांकि आमिर और गौरी साल 2021 में अलग हो गए।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines