बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलाया। वहीं, अब इसके बाद कपल पहली बार पब्लिकली साथ नजर आया है। जी हां, गौरी के साथ आमिर का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आइए देखते हैं कि इस वीडियो में क्या-क्या है?
आमिर खान और गौरी स्प्रैट
दरअसल, सोशल मीडिया पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो मुंबई के बांद्रा में एक्सेल एंटरटेनमेंट ऑफिस के बाहर नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान खड़े हैं और गौरी स्प्रैट तेजी से आती हैं और काम में बैठ जाती हैं। इसके बाद आमिर खान भी कार में बैठ जाते हैं और चले जाते हैं। वहीं, अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर्स ने लुटाया प्यार
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि अरे वाह, क्या बात है? दूसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों साथ में अच्छे लग रहे। तीसरे यूजर ने लिखा कि दोनों की जोड़ी अच्छी लग रही। एक अन्य यूजर ने कहा कि बेस्ट कपल। एक और ने कहा कि अच्छी बात है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं। गौरतलब है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट 25 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं।
आमिर की बहन ने किया था रिएक्शन
जी हां, हाल ही में गौरी को लेकर कई बातें सामने आई हैं। वहीं, अगर गौरी की बात करें तो उनका 6 साल का एक बेटा भी है। गौरी बैंगलोर में रहती है और उनकी फैमिली साउथ इंडिया से है। जब आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड को मीडिया से मिलाया, तो इस पर उनकी बहन का रिएक्शन भी आया। जी हां, आमिर की बहन निखत ने इस पर कहा था कि मैं उन दोनों के लिए बहुत खुश हूं और उनकी खुशी की कामना करती हूं।
यह भी पढ़ें- मशहूर सिंगर के गानें बैन, यूट्यूब ने लिया एक्शन, कब-कब ‘मासूम’ विवाद पर बवाल?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
2 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
4 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
6 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
7 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines