Aamir Khan Deepti Sadhwani: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) हमेशा से ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। इस दिनों एक्टर लंदन में हैं। इसी बीच उनकी तीसरी शादी की खबर भी तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, एक्टर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर 26 साल की दीप्ती साधवानी (Deepti Sadhwani) के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को खुद दीप्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके उन्होंने बताया कि वो लंदन में हैं।
दोनों की इस फोटो पर यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस फोटो के सामने आते ही एक बार फिर आमिर खान की तीसरी शादी की चर्चा तेजी हो गई है। वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए दीप्ती साधवानी कैप्शन में लिखती हैं ‘जब आपको शूटिंग के दौरान परफेक्शनिस्ट से मिलने का मौका मिलता है #आमिरखान’।
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड से आई गुड न्यूज, फेमस सिंगर के घर गूंजी किलकारी; मां के नाम पर रखेंगी बेटे का नाम
पहले दो बार तलाक ले चुके हैं Aamir Khan
आमिर खान (Aamir Khan) ने साल 1986 में रीना दत्ता (Reena Dutta) से पहली शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जिसमें एक एक बेटी आईरा खान (Ira Khan) और बेटा जुनैद हैं। इसके बाद दोनों ने साल 2002 में दोनों के रास्ते अलग हो गए और दोनों ने तलाक ले लिया।
इसके बाद आमिर खान ने किरण राव (Kiran Rao) से साल 2005 में शादी की थी और साल 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। दोनों का एक बेटा आजाद (Azad) है। वहीं अब एक्टर अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, उनका नाम फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) के साथ भी जुड़ चुका है।
आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात
वहीं, अगर आमिर खान (Aamir Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनको आखिरी बार फिल्म ‘लाल सिंह चढ्ढा’ (Lal Singh Chaddha) में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं आमिर खान को पंजाबी ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ (Carry On Jatta 3) के ट्रेलर लॉन्च पर भी देखा गया था।
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
3 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
4 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
4 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
5 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
6 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
15 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
19 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
20 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines