हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Salman-Shahrukh Khan के साथ काम करना चाहते हैं Aamir Khan, बोले- इतने सालों से...

Salman Khan, Shahrukh Khan, Aamir Khan: सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान अगर एक साथ फिल्म में नजर आए, तो बात ही क्या है? जी हां, आमिर खान ने हाल ही में इसके बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Salman Khan, Shahrukh Khan, Aamir Khan, image credit- Google

Salman Khan, Shahrukh Khan, Aamir Khan: बी-टाउन में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान का अपना अलग ही जलवा रहता है। बात जब तीनों खान की आती है, तो फैंस के मन में ये सवाल जरूर आता है कि एक फिल्म में ये तीनों सुपरस्टार नजर आए। हालांकि अब तक ऐसा नहीं हुआ है, लेकिन अब आमिर खान ने खुद इस पर बात की है और उन्होंने सलमान और शाहरुख के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। आइए आपको बताते हैं कि आमिर ने क्या-क्या कहा?

Salman Khan, Shahrukh Khan, Aamir Khan

सालों से हम तीनों एक ही इंडस्ट्री में हैं- आमिर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में तीनों खान यानी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान एक साथ नजर आए थे। इस दौरान तीनों ने फैंस का दिल जीता था और हर किसी ने तीनों की खूब तारीफ की थी। हाल ही में bollywoodnow ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें इसका जिक्र है। आमिर ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि इतने सालों से हम तीनों एक ही इंडस्ट्री में हैं। करियर के इस दौर में अगर हम तीनों ने एक भी फिल्म साथ में नहीं की, तो ये दर्शकों के साथ बहुत गलत होगा। आमिर ने आगे कहा कि एक फिल्म तो बनती है। हमें कम से कम एक फिल्म में काम जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन

यूजर्स के लिए बड़ी ट्रीट

इस पोस्ट पर अब यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि खान पॉवर। दूसरे यूजर ने लिखा कि सुपरहिट। तीसरे यूजर ने लिखा कि मजा ही आ जाएगा। एक और ने लिखा कि मन की बात छीन ली। एक अन्य ने लिखा कि अरे वाह, ये तो कमाल हो जाएगा। एक और यूजर ने लिखा कि बहुत बढिया। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। हालांकि अगर ऐसा होता है तो फैंस के लिए ये किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan पर गुस्सा करते दिखे Abram, बाप-बेटे की नोक-झोंक का वीडियो वायरल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola