Aamir Khan Troll Video: आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आइरा खान (Ira Khan) शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कल वो अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) संग कोर्ट मैरिज करेंगी। वहीं, आज उनके वेडिंग फंक्शन में लगातार मेहमानों को आते हुए देखा गया। इस दौरान आमिर खान का भी एक वीडियो सामने आया है। अब अपनी बेटी की शादी से पहले एक्टर कुछ ऐसे हाल में दिखाई दिए हैं कि लोग भी उनकी खिल्ली उड़ाने से नहीं झिझक रहे। अब उन्हें सोशल मीडिया पर कपड़ों की वजह से जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:दूसरी शादी करते ही बदले Arbaaz Khan के तेवर, एक्स वाइफ Malaika Arora को किया अनफॉलो?
वायरल हुआ आमिर का वीडियो
सामने आए इस वीडियो में आमिर खान का अतरंगी अवतार देखने को मिला। ब्लैक टी- शर्ट को उन्होंने हैरम पैंट्स के साथ पेयर किया। उनका ये कैजुअल लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है। जैसे ही एक्टर को पैपराजी ने कैप्चर किया वो उन्हें पोज देते और बात करते दिखाई दिए। आमिर ने इस दौरान बताया कि वो बस अभी सोकर उठे हैं। ऐसे में उनके इस स्टाइल पर अब चर्चा शुरू हो गई है। बेटी की शादी से पहले उनका ये लुक यूजर्स को हजम नहीं हुआ। अब लोग फनी कमैंट्स कर आमिर खान का मजाक बना रहे हैं।
यूजर्स के रिएक्शन
एक शख्स ने आमिर के इस लुक पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘सारा पैसा दहेज में दे दिया लगता है।’ एक कमेंट आया, ‘LOL, पहले अक्षय और अब आमिर इस सलवार/पेंट के साथ।’ एक ट्रोलर बोला, ‘कैजुअल लुक में छोटा भीम।’ किसी ने कहा, ‘रहने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।’ एक यूजर्स ने कहा, ‘रणवीर सिंह ने स्टाइल किया है।’ एक शख्स ने लिखा, ‘भाई ने भाभी का पलाज़ो दिया नहीं उन्हें तलाक के बाद।’ एक कमेंट आया, ‘ये लोग इतने अजीब कपड़े क्यों पहनते हैं?’ किसी ने सवाल किया, ‘नींद में पत्नी के कपड़े पहन लिए न?’
ट्रोलर्स के उड़ाई खिल्ली
एक यूजर ने उनके लुक पर कमेंट किया, ‘जब वी मेट करीना कपूर लुक।’ एक शख्स ने कहा, ‘रणवीर का झूठा पानी पी लिया था क्या?’ इतना ही नहीं एक ट्रोलर तो ये भी बोल गया, ‘पूरा खानदान पागल है।’ तो किसी ने मजाक बनाते हुए कहा, ‘इनकी पत्नी और बेटी अपने हिस्से के कपड़े इनको पहनाने लगीं।’ एक ने मजाक में कहा, ‘भाई लड़के की पजामी पहन लो ..है गुजारिश।’ अब कुछ तरह के मजेदार रिएक्शन एक्टर के इस वायरल वीडियो पर नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
रणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
51 mins agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
2 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
2 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
4 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
4 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
8 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
9 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
10 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines