Aamir Khan Viral Photos: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के फैंस इस वक्त काफी खुश हैं। उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब आमिर खान की पॉपुलर फिल्म ‘दंगल’ (Dangal) के सीक्वल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही है। इंटरनेट पर अब जिसे देखो वो ‘दंगल 2’ (Dangal 2) की ही बात कर रहा है। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ जिसके बाद आमिर खान की स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म के सीक्वल रातों-रात बिना किसी अनाउंसमेंट के चर्चा में आ गई?
क्या अब आएगी दंगल 2?
दरअसल, इसके पीछे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक पोस्ट है। इस पोस्ट को देखते ही फैंस ने ऐसे कयास लगाने शुरू कर दिए कि जल्द ही ‘दंगल 2’ आने वाली है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि उस पोस्ट में आखिर ऐसा क्या था जिसके बाद सबके दिमाग में बस एक ही ख्याल आ रहा है। तो बता दें, आमिर खान ने रेसलर विनेश फोगाट से अब वीडियो कॉल पर बात की है। दरअसल, रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को रिप्रेजेंट करके आई हैं।
आमिर खान ने विनेश फोगाट से की बातचीत
कुछ ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से रेसलर विनेश फोगाट गोल्ड मेडल मैच के लिए अयोग्य हो गई थीं। इसके बाद वो पूरी तरह टूट गईं। हालांकि, बाद में उन्हें पूरे देश का सपोर्ट मिला। यहां तक की बॉलीवुड सेलेब्स भी विनेश फोगाट को हिम्मत देते हुए नजर आए थे। अब आमिर खान ने भी वक्त निकालकर उनसे वीडियो कॉल के जरिए बात की है। अब इसे देखकर लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं कि ‘एक फिल्म बनने वाली है।’ एक ने कहा, ‘दंगल 2 आने वाली है!’
यह भी पढ़ें: वो मुझे रोक नहीं सकते, मैं कोर्ट जाऊंगी…Emergency की रिलीज टलने पर Kangana Ranaut भड़कीं
फैंस लगा रहे कयास
एक कमेंट आया, ‘दंगल 2 की तैयारी है!’ वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आमिर खान और विनेश फोगाट को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। ये दोनों जिस तरह से अपने जज्बात दुनिया के सामने रखते हैं, इनकी विचारधारा लोगों को पसंद नहीं आती। ऐसे में इनके फैंस के साथ-साथ हेटर्स भी कम नहीं हैं। वहीं, दूसरी तरफ अब ‘दंगल 2’ के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। लोग उम्मीद लगा बैठे हैं कि जल्द ही विनेश फोगाट की कहानी पर्दे पर देखने को मिलेगी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
17 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
19 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
20 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
21 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines