हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Aamir Khan ने लिया मुंबई छोड़ने का फैसला, सामने आई बड़ी वजह

Aamir Khan To Leave Mumbai: अभिनेता आमिर खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, अभिनेता बहुत जल्द सपनों की नगरी मुंबई को छोड़ने वाले हैं।

विज्ञापन
Aamir Khan

Aamir Khan To Leave Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, अभिनेता बहुत जल्द सपनों की नगरी मुंबई को छोड़ने वाले हैं।

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि अभिनेता बहुत जल्द मुंबई को छोड़कर चेन्नई जाने वाले हैं। हालांकि एक्टर के शिफ्ट होने की वजह आमिर की मां जीनत हुसैन बताई गई है।

यह भी पढ़ें- Urfi Javed ने एयरपोर्ट पर काटा केक, यूनिक लुक में नजर आई फैशन क्वीन

चेन्नई शिफ्ट होने वाले हैं आमिर खान

दरअसल, अभिनेता के करीबी सूत्र ने हाल ही में इंडिया टूडे से बात करते हुए जानकारी दी है कि आमिर के लिए उनकी फैमिली सबसे पहले है। एक्टर की मां चेन्नई में रहती हैं और वहीं पर उनका इलाज चल रहा है। सूत्र ने बताया कि ऐसे में आमिर पूरा टाइम अपनी मां के साथ रहना चाहते हैं और यहीं वजह हैं कि वो चेन्नई शिफ्ट होना चाहते हैं।

‘सितारे जमीन पर’ में नजर आने वाले हैं एक्टर

इतना ही नहीं बल्कि अभिनेता के सूत्र ने आगे कहा कि जहां पर आमिर की मां का इलाज चल रहा है वो वहीं पर होटल लेकर रहेंगे। इससे साफ पता चलता है कि आमिर अपने परिवार के बेहद करीब है। काम के साथ-साथ उनका परिवार भी उनके लिए बेहद जरुरी है। इसके साथ ही अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की अनाउंसमेंट की है। फैंस को भी अभिनेता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

अपकमिंग फिल्म की कहानी

वहीं, अगर आमिर की इस अपकमिंग फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें 9 बच्चों की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्हें कई सारी प्रॉब्लम होती हैं। हालांकि फिल्म के बारे में बात करते हुए आमिर ने बताया कि ये फिल्म दर्शको को खूब हंसाने वाली है। हालांकि फिल्म के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा और ये फिल्म साल 2024 यानी अगले साल रिलीज की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें