Aamir Khan, Reena Dutta: इन दिनों बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहे जाने वाले आमिर खान जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक्टर की बेटी आयरा खान की शादी हुई है, जिसकी वजह से आमिर और आयरा दोनों ही चर्चा में है।
आयरा की शादी में आमिर खान की एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव दोनों ने ही अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। आयरा की शादी से आमिर का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वो अपनी दोनों एक्स वाइफ के लिए केयरिंग नजर आए। हालांकि इसको लेकर इंटरनेट पर खूब चर्चा भी हो रही है।
यह भी पढ़ें- कोरियन ही नहीं Animal के फाइट सीन को Bobby Deol की ही इस फिल्म से किया गया कॉपी
करण जौहर के चैट शो में आमिर खान ने किया खुलासा
दरअसल, आमिर खान अपनी पहली बीवी के बेहद करीब थे और उनका रीना से अलग होना मुश्किल आसान नहीं थी। फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 6’ में आमिर खान ने बताया था कि रीना से अलग होने के बाद उन्हें लंबे टाइम तक ट्रॉमा से गुजरना पड़ा। आमिर ने कहा कि रीना और उनकी शादी को 16 साल हो गए थे, जब हम अलग हुए। ये हमारे और हमारी फैमिली के लिए बिल्कुल आसान नहीं था।
आमिर खान एक्स वाइफ की करते हैं तारीफ
आमिर खान ने आगे कहा कि मैंने और रीना ने कभी एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान को कम नहीं होने दिया। अपनी एक्स वाइफ की तारीफ करते हुए एक्टर ने कहा था कि मैं रीना को थैंक्स करता हूं कि उन्होंने मुझे अपनी लाइफ में रहने का मौका दिया। जब हमारी शादी हुई थी, तब हम बहुत यंग थे। हालांकि इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं था कि मैंने उनका सम्मान नहीं किया या फिर उनके लिए मेरा प्यार कम रहा।
लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है रीना दत्त
आमिर ने कहा कि वो सच में बहुत ही शानदार इंसान है। बता दें कि रीना दत्त एक फिल्म प्रोड्यूसर रही हैं। रीना लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है, इसलिए इस बात को बहुत ही कम लोग जानते हैं। आमिर से अलग होने के बाद उन्होंने तय किया कि वो अपनी लाइफ में वो सब करेंगी, जो उन्हें करना है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines