Bollywood Stars Not Seen In Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हो चुकी है। बीती रात इस ग्रैंड फंक्शन में देसी और विदेशी स्टार्स से जमकर धमाल मचाया। इस खास मौके पर खेल जगत और राजनेता भी मौजूद रहे। फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। जहां अंबानी परिवार ने अपने लाडले बेटे की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी तो वहीं स्टार्स ने डांस से इस फंक्शन में चार चांद लगा दिए। हालांकि इस खास मौके पर कुछ चर्चित चेहरे भी रहे जिनका इंतजार सभी को था लेकिन वो अनंत और राधिका की शादी से गायब दिखे। इस लिस्ट में आमिर खान से लेकर सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा तक के नाम भी शामिल हैं।
आमिर खान नहीं आए नजर
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने एंट्री ली। इस खास मौके पर सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान के साथ पहुंचे तो वहीं शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ शामिल हुए। हालांकि इस मौके पर तीनों खान में से आमिर खान इस फंक्शन से गायब दिखे। हालांकि आमिर की बेटी इरा अपने पति नुपुर शिखरे के साथ शादी में शामिल होने पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें: अंबानी के बेटे की शादी में नेशनल और इंटरनेशनल स्टार्स ने मचाई धूम, देखें इनसाइड तस्वीरें और वीडियो
सैफ अली खान और सनी-बॉबी
आमिर खान की तरह ही कपूर खानदान के कई चेहरे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन में शामिल नहीं हुए। सैफ अली खान और करीना कपूर हर फंक्शन की खास रौनक होते हैं लेकिन वो नजर नहीं आए। हालांकि सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम के साथ पहुंची थीं। वहीं देओल ब्रदर्स यानी सनी देओल और बॉबी देओल भी फंक्शन में नहीं दिखे। यहां तक कि दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी फंक्शन में शामिल नहीं हुईं।
सोनाक्षी सिन्हा और अनुष्का शर्मा
अनंत और राधिका के वेडिंग फंक्शन में न्यूली वेड्स कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल भी नहीं पहुंचे। उनके अलावा एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अंबानी के फंक्शन से दूरी बनाई। आपको बता दें कि सोनम कपूर भी अंबानी के फंक्शन में नहीं दिखीं। हालांकि उनके कजिन अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी और शनाया कपूर इस फंक्शन का हिस्सा बनी थीं।
जितेंद्र और अक्षय का परिवार भी गायब
अंबानी के फंक्शन में दिग्गज अभिनेता जितेंद्र का परिवार भी गायब दिखा। उनके अलावा एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, ईशा गुप्ता, अलाया एफ, नुसरत भरुचा, कार्तिक आर्यन, वरुण शर्मा और अली फजल भी फंक्शन में शामिल नहीं हुए। वहीं एक्टर अक्षय कुमार भी अनंत और राधिका की शादी का हिस्सा नहीं बन सके। दरअसल, एक्टर इस वक्त कोविड-19 का शिकार हो गए हैं।
कपिल शर्मा भी रहे नदारद
कॉमेडियन कपिल शर्मा भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में नदारद दिखाई दिए। उनके अलावा एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, परिणीति चोपड़ा, आदित्य रॉय कपूर जैसे बॉलीवुड स्टार्स भी अंबानी के इस ग्रैंड फंक्शन से गायब दिखे।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 mins agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
59 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
9 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
14 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
15 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines