Aamir Khan Son Junaid Khan Second Film: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) के घर से आज ही एक बड़ी खुशखबरी आई है। जल्द ही एक्टर की बेटी शादी के बंधन में बंधने वाली है। वहीं, अब खान फैमिली में डबल सेलिब्रेशन का मौका आया है। अब आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) से जुडी एक बड़ी गुड न्यूज़ सामने आई है। दरअसल, अब जुनैद की अगली फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई और फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर भी खुलासा हो गया। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के बेटे अब एक मशहूर साउथ एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Jawan की सक्सेस के बाद बॉलीवुड के Pathan ने बढ़ाई फीस! Shah Rukh Khan अगली फिल्म के लिए वसूलेंगे इतने करोड़
किसके संग बनेगी आमिर खान के बेटे की जोड़ी?
हैरानी की बात तो ये है कि आमिर के बेटे अपनी डेब्यू फिल्म की अनाउंसमेंट से पहले ही अपने नाम दूसरी फिल्म कर चुके हैं। यानी अभी जुनैद खान की डेब्यू फिल्म के ऑफिशियल ऐलान से पहले ही उनकी अगली फिल्म की खबर आ गई है। अब जिस एक्ट्रेस के साथ उन्हें रोमांस करने का चांस मिला है वो साउथ का जाना-माना नाम है। इस हसीना के साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के चाहने वाले भी दीवाने हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन हैं जिनके साथ अब काम कर जुनैद की किस्मत चमकने वाली है।
Image Credit: Google
इस साउथ एक्ट्रेस के नाम आया सामने
बता दें, जिस साउथ इंडियन एक्ट्रेस का नाम अब चर्चा में है वो कोई और नहीं बल्कि साई पल्लवी (Sai Pallavi) हैं। कहा जा रहा है कि अब साई पल्लवी आमिर खान के बेटे संग अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। जिसका मतलब है कि जुनैद खान की दूसरी फिल्म से साई पल्लवी की बॉलीवुड में एंट्री होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो ये एक रोमांटिक फिल्म होगी जिसमें जबरदस्त लव स्टोरी दिखाई जाएगी। जुनैद की इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है।
अब साउथ एक्ट्रेस का होगा बॉलीवुड डेब्यू
वहीं, आमिर खान के बेटे यशराज बैनर की फिल्म ‘महाराजा’ से डेब्यू करने वाले हैं। कुछ समय पहले ऐसी भी खबर आई थी कि जुनैद की दूसरी फिल्म तमिल की हिट फिल्म ‘लव टुडे’ (Love Today) का हिंदी रीमेक होगी। हालांकि अभी तक किसी भी फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन फैंस अब साई पल्लवी के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
12 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
13 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
15 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
17 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
18 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
18 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines