Junaid Khan Upcoming Film: आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) का जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू होने वाला है। उनकी डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ (Maharaj) सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, जुनैद खान की पहली ही फिल्म पर खतरा मंडरा रहा है। हाई कोर्ट ने जुनैद की डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ पर 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने से रोक लगा दी है। फिल्म पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने के आरोप हैं। ऐसे अब कम से कम ये फिल्म 18 जून तक तो रिलीज नहीं हो पाएगी। लेकिन फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
डेब्यू से पहले ही चौथी फिल्म पर पहुंचे जुनैद खान
एक तरफ जहां ये फिल्म रिलीज को लेकर परेशानियों का सामना कर रही है तो दूसरी तरफ जुनैद खान ने अपनी चौथी फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगर ये सुनकर आप हैरान हो रहे हैं तो बता दें, जुनैद बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के बेटे हैं, ऐसे में वो अपना करियर भी परफेक्शन के साथ प्लान करके आए हैं। जुनैद की पहली फिल्म रिलीज के करीब है, तो दूसरी फिल्म वो साई पल्लवी के साथ करने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। इतना ही नहीं जुनैद की तीसरी फिल्म जो वो खुशी कपूर के साथ करने वाले हैं, उसकी भी तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं।
कैसी होगी जुनैद की चौथी फिल्म?
वहीं, अब खबर आई है कि आमिर खान के बेटे ने अपनी चौथी फिल्म भी साइन करने का मन बना लिया है। कहा जा रहा है कि जुनैद को चौथी स्क्रिप्ट भी पसंद आ गई है। ये एक लाइट कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म में आमिर खान के बेटे डबल रोल में नजर आ सकते हैं। फिल्म का टाइटल भी कुछ ऐसा होगा जिससे लोग कनेक्ट कर पाएंगे। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut के घर जल्द होगा शादी का जश्न, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस बोलीं- ‘काम हो गया…’
क्या एक्टर ने साइन कर ली फिल्म?
कहा तो ये भी जा रहा है कि जुनैद खान आईडिया से तो इम्प्रेस हैं लेकिन अभी उन्होंने इसके लिए हामी नहीं भरी है। ऐसे में कुछ भी कन्फर्म नहीं कहा जा सकता। बता दें, फैंस लगातार जुनैद की फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। सुपरस्टार का बेटा अब पर्दे पर क्या कमाल करता है? ये तो पूरी दुनिया देखना चाहती है। जल्द ही लोगों को जुनैद की एक्टिंग देखने का मौका मिलने वाला है।
संबंधित खबरें
Netflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 hr ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
4 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
5 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
7 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
8 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
10 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines