Maharaj First Poster Release: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) जल्द ही बॉलीवुड पर रूल करने आ रहे हैं। इस स्टार किड का तो फैंस को भी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। होगा भी क्यों नहीं अब बॉलीवुड के सबसे कामयाब खान में से एक का बेटा जो बड़े पर्दे पर उतर रहा है। ऐसे में लोग देखना चाहते हैं कि पिता ने जिस तरह से अपने टैलेंट से सबके दिल जीते हैं अब बेटा वो कर पाता है या नहीं। अब जुनैद की काबिलियत को जज करने के लिए सब उनकी बॉलीवुड फिल्म ‘महाराज’ (Maharaj) की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
‘महाराज’ का पहला पोस्टर रिलीज
आज ‘महाराज’ का पहला पोस्टर भी रिलीज हो गया है। इसमें जुनैद खान के साथ जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) भी नजर आ रहे हैं। पोस्टर को देखकर आपको इनके फेशियल एक्सप्रेशंस बेहद पसंद आने वाले हैं। दोनों के एकदम अलग रूप दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में जुनैद जहां सूट बूट में हैं। वहीं, जयदीप अहलावत महाराज के रूप में बेहद हटके दिख रहे हैं। दोनों का ऐसा अवतार शायद ही पहले कभी देखने को मिला होगा। पोस्टर में दोनों की आंखें देखकर कहानी की इंटेंसिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
फैंस को कैसा लगा पोस्टर?
वहीं, ये कहना भी गलत नहीं होगा कि इन दोनों के लुक इतने अलग हैं कि एक पल के लिए इन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है। खासकर जुनैद खान इस पोस्टर में बेहद हटके दिख रहे हैं। रियल लाइफ में वो जैसे दिखते हैं पोस्टर में वो वैसे नहीं लग रहे। अब इसे देखने के बाद फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों को जुनैद का लुक काफी पसंद आ रहा है। एक फैन ने लिखा है, ‘हे भगवान! जुनैद खान के डेब्यू का इंतजार नहीं कर सकता।’ एक बोला, ‘अगर जयदीप अहलावत हैं तो मैं देख रहा हूं।’ एक शख्स बोला, ‘आइए आशा करें कि जुनैद अन्य नेपोस के विपरीत ‘एक ऐसा अभिनेता बनेगा जो वास्तव में अभिनय कर सकता है।’
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya- Natasa Stankovic के बीच कब से चल रही है टेंशन? अब क्या करने वाले हैं कपल
कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?
तो किसी ने जयदीप अहलावत से रिक्वेस्ट की है, ‘खा मत जाना भाई लड़के को प्लीज।’ अब कुछ इसी तरह से इन दोनों के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। जयदीप अहलावत और जुनैद खान सिर्फ पोस्टर से ही छा गए हैं, ऐसे में अब लोगों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। बात अगर फिल्म की करें तो ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और 14 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज की जाएगी। फिल्म में आपको एक शक्तिशाली इंसान और एक निडर पत्रकार की लड़ाई देखने को मिलने वाली है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
9 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines