हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Sitaare Zameen Par की कमाई 12वें दिन गिरी, फिर भी Kannappa और Maa को दे रही कड़ी टक्कर

Box Office Collection: आमिर खान की सितारे जमीन पर की कमाई में दिन पर दिन गिरावट देखी जा रही है। इसके बावजूद ये फिल्म अपने आगे काजोल की मां और साउथ की फिल्म कन्नप्पा को टिकने नहीं दे रही है।

विज्ञापन
सितारे जमीन पर, मां और कन्नप्पा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। Photo Credit- Social Media

Box Office Collection: पिछले साल जून महीने में कई बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। इस वक्त सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर, काजोल की हॉरर फिल्म मां और साउथ की माइथोलॉजिकल फिल्म कन्नप्पा सिनेमाघरों में अपना कब्जा जमाए हुए बैठी है। चूंकि इधर कोई बड़ी रिलीज नहीं है, इसके बावजूद तीनों फिल्मों को कमाई के मामले में बहुत ज्यादा फायदा मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। हैरानी की बात ये है कि सितारे जमीन पर जिसे रिलीज हुए अब 12 दिन हो गए हैं, उसके आगे मां और कन्नप्पा भी टिक नहीं पा रही हैं, जबकि ये दोनों फिल्में 27 जून को ही रिलीज हुई हैं। आइए एक नजर डालते हैं तीनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर…

सितारे जमीन पर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सुपरस्टार आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा देशमुख की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये साल 2007 में आई फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल है। Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड में सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ रुपये और मंगलवार को 4.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद सितारे जमीन पर कुल कलेक्शन 130.64 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि फिल्म के कलेक्शन में अब गिरावट दिखाई देने लगी है।

मां का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

काजोल की हॉरर फिल्म मां पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में 27 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था लेकिन अब दर्शकों में इस फिल्म का क्रेज लग रहा है कि कम होता जा रहा है। Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, मां ने सोमवार को 2.5 करोड़ रुपये और मंगलवार को 2.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद टोटल फिल्म का कलेक्शन 23 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में होगी AI डॉल Habubu की एंट्री? पहली बार शो में इंसानों के साथ दिखेगा रोबोट!

कन्नप्पा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साउथ की माइथोलॉजिकल फिल्म कन्नप्पा भी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विष्णु मांचू, मोहन बाबू, प्रभास और अक्षय कुमार हैं। Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कन्नप्पा ने सोमवार को 2.3 करोड़ रुपये और मंगलवार को कुल 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद टोटल कलेक्शन 27.45 तक पहुंच गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें