Box Office Collection: जुलाई के महीने में कई बड़े स्टार्स की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर, जो पिछले महीने 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी वह अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए बैठी है। इसके अलावा काजोल की फिल्म मां और साउथ की मल्टीस्टारर फिल्म कन्नप्पा भी इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अपनी आखिरी सांसें गिन रही है। हैरानी की बात ये है कि इन दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए सिर्फ एक हफ्ता हुआ है और दोनों की कमाई लगातार गिरती जा रही है। आइए डालते हैं एक नजर तीनों फिल्मों के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर…
सितारे जमीन पर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर पिछले महीने 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म रिलीज के 13वें दिन तक दर्शकों को अपनी तरफ खींच रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सितारे जमीन पर ने सोमवार को 3.75 करोड़ रुपये, मंगलवार को 3.75 करोड़ और बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 132.90 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें: OTT Release: जुलाई में होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, नेटफ्लिक्स से जी5 तक आ रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज
मां का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की हॉरर फिल्म मां पिछले महीने 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म अजय देवगन और आर. माधवन की फिल्म शैतान का अगला पार्ट है। हालांकि दोनों फिल्मों का आपस में कोई लेना-देना नहीं है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मां ने सोमवार को 2.5 करोड़, मंगलवार को 3 करोड़ और बुधवार को 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद कुल कलेक्शन 24.90 करोड़ रुपये हो गया है।
कन्नप्पा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
साउथ की मल्टीस्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म कन्नप्पा भी पिछले महीने 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में विष्णु मांचू, मोहन बाबू, प्रभास, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल जैसे सितारे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को 2.3 करोड़, मंगलवार को 1.8 करोड़ और बुधवार को 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद कन्नप्पा का कुल कलेक्शन 28.65 करोड़ रुपये हो गया है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
3 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
4 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
14 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
14 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
16 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines