Aamir Khan, Laapataa Ladies: इस साल एक फिल्म आई, जिसका नाम है ‘लापता लेडीज’। ये फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई और इसे लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म का बजट तो बहुत ज्यादा नहीं था, लेकिन फिल्म की कहानी बेहद कमाल की है। वहीं, अब इस फिल्म के ‘ऑस्कर’ में जाने पर आमिर खान ने रिएक्ट किया है। आमिर ने बताया है कि अगर फिल्म को ‘ऑस्कर’ मिलता है, तो इस पर देश का कैसा रिएक्शन होगा। आइए जानते हैं कि आमिर ने क्या कहा?
फिल्म को ‘ऑस्कर’ मिलने पर क्या बोले आमिर?
हाल ही में आमिर खान ने बीबीसी न्यूज इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में इस पर बात की है। आमिर ने कहा कि अगर फिल्म ‘ऑस्कर’ जीतती है, तो इस पर पूरा देश बेहद खुश होगा। आमिर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि किसी प्रतियोगिता को कितनी गंभीरता से लेना चाहिए, लेकिन मुझे वाकई बहुत खुशी होगी।
आमिर ने क्या कहा?
आमिर ने कहा कि इससे फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देखेंगे। आमिर का कहना है कि अगर किसी फिल्म को ऑस्कर या अकादमी पुरस्कार मिलता है, तो दुनिया भर के लोग उसे देखना चाहते हैं कि वह कैसी है। इसलिए ये मौका फिल्म के लिए बड़ी ऑडियंस मिलने का मौका होता है।
भारतीय फिल्मों के बहुत दीवाने हैं- आमिर
इसके आगे आमिर ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि भारतीय फिल्मों के बहुत दीवाने हैं और हम किसी भारतीय फिल्म के लिए अकादमी पुरस्कार जीतने के लिए बेताब हैं, जो अब तक नहीं हुआ है। इसलिए देश में बहुत उत्साह होगा और अगर हम जीतते हैं तो वे पागल हो जाएंगे। इसलिए हमारे देश के लोगों के लिए ये बेहद खुशी की बात होगी।
लोगों को पसंद आई फिल्म
इस फिल्म को थिएटर में तो कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन फिल्म ने ओटीटी पर आते ही धमाका कर दिया और इसे लोगों ने खूब प्यार दिया। फिल्म में प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल और स्पर्श श्रीवास्तव जैसे एक्टर्स ने बेहद कमाल का काम किया है। फिल्म में सपोर्टिंग रोल में रवि किशन, छाया कदम और सतेंद्र सोनी भी नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- नए साल पर होगा धमाका…. इस दिन OTT पर रिलीज हो सकती है Pushpa 2, कब-कहां देखें?
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 mins agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
19 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
20 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines