हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

24 घंटे तक चेन्नई के मिचौंग तूफान में फंसे रहे मशहूर अभिनेता, ऐसे बचाई गई एक्टर की जान

Aamir Khan Stuck In Chennai Flood: इन दिनों चेन्नई में आया चक्रवाती तूफान मिचौंग (Cyclone Michuang) चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Aamir Khan Stuck In Chennai Flood

Aamir Khan Stuck In Chennai Flood: इन दिनों चेन्नई में आया चक्रवाती तूफान मिचौंग (Cyclone Michuang) चर्चा का विषय बना हुआ है। इस तूफान से चेन्नई को भारी नुकसान हुआ है।

वहीं, अब खबर आ रही है कि चक्रवाती तूफान मिचौंग में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) भी फंस गए और उनका रेस्क्यू किया गया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा बी-टाउन के मशहूर अभिनेता को मिचौंग तूफान से बाहर निकाला गया है।

यह भी पढ़ें- पहले सोमवार बॉक्स ऑफिस पर Animal की दहाड़, Pathaan, Jawan और Gadar 2 सबका तोड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

मिचौंग तूफान में फंसे आमिर खान को किया गया रेस्कयू 

इन दिनों पानी में डूब रहे चेन्नई शहर की अलग-अलग तस्वीरे सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज सामने आई है, जिसमें अभिनेता आमिर खान को इस तूफान से रेस्कयू होते देखा जा सकता है। खबरें है कि अभिनेता आमिर खान बीते 24 घंटे से इस तूफान में फंसे थे और उनके साथ एक्टर विष्णु विशाल भी हैं। दोनों को इस तूफान से रेस्कयू किया जा चुका है।

विज्ञापन

विष्णु विशाल ने दी जानकारी

बता दें कि विष्णु विशाल ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर कर खुद इसकी जानकारी साझा की है। फोटोज में देखा जा सकता है कि विष्णु विशाल, आमिर खान और बचाव विभाग एक साथ नजर आ रहे है और ये एक सेल्फी फोटो है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए विशाल ने अपने कैप्शन में लिखा है कि हम जैसे फंसे हुए लोगों की मदद करने के लिए अग्निशमन एवं बचाव विभाग को धन्यवाद…साथ ही उन सभी प्रशासनिक लोगों को धन्यवाद जो लगातार काम कर रहे हैं…।

आमिर खान का वर्कफ्रंट

वहीं, अगर आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें को तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया था। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर नजर आई थी। हाालंकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का बेहद बुरा हाल रहा था, जिसके बाद एक्टर ने कुछ वक्त के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। वहीं, अब उन्हें इस तूफान से बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि इसके बारे में अभी तक आमिर ने कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola