Aamir Khan Registered FIR: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) एक फर्जी वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। एक्टर के प्रवक्ता ने एक फर्जी राजनीतिक एड को लेकर आपत्ति जताई है। साथ ही फेक प्रचार करने के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है। प्रवक्ता ने एड के खिलाफ एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें आमिर को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले प्रसारित एक विशेष पार्टी का प्रचार करते हुए देखा जा सकता है। प्रवक्ता का कहना है कि यह एड पूरी तरह से फेक है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।
प्रवक्ता ने जारी किया आधिकारिक बयान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान के आधिकारिक प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि, ‘हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि आमिर खान ने अपने 35 साल के करियर में आज तक किसी भी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं किया है। उन्होंने पिछले कई चुनावों में चुनाव आयोग के जन जागरूकता अभियानों के जरिए सिर्फ जागरूकता बढ़ाने का काम किया है।’
यह भी पढ़ें : Rakhi Sawant फूट-फूटकर रोईं, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाईं, बोलीं- मेरे ‘भाईजान’ को बख्श दो प्लीज…
फेक वीडियो के खिलाफ FIR दर्ज
बयान में आगे कहा गया कि ‘हम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फेक वीडियो से परेशान हैं, जिसमें आरोप लगाए जा रहे हैं कि अभिनेता एक विशेष राजनीतिक दल को बढ़ावा दे रहे हैं। हम साफ कर देना चाहते हैं कि ये वीडियो पूरी तरह से फेक है। इस मामले से संबंधित विभिन्न अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है, जिसमें मुंबई पुलिस के साइबर अपराध सेल में एफआईआर दर्ज करना भी शामिल है।’
इस बयान के साथ ही प्रवक्ता ने कहा कि ‘आमिर खान सभी देशवासियों से अपील करते हैं कि वो बाहर आएं और मतदान जरूर करें। साथ ही हमारी चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा बनें।’
ईद पर परिवार के साथ दिखे थे आमिर
गौरतलब है कि देश में लोकसभा चुनाव 2024 होने जा रहे हैं। इलेक्शन के प्रचार के लिए कई स्टार्स सेलिब्रिटी मैदान में उतरे हैं। इस बीच आमिर खान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बता दें कि आमिर खान फिल्मों से भले ही दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्हें ईद के मौके पर अपने परिवार और मां के साथ देखा गया था। इस मौके पर उन्होंने मिठाई भी बांटी थी, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
10 mins agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
35 mins agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
2 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
6 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
6 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
8 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
10 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines