बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने फिल्म क़यामत से क़यामत तक से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसे मंसूर खान ने डायरेक्ट किया था। लेकिन फिल्मों में आने से पहले ही उन्होंने चुपचाप रीना दत्ता से शादी कर ली थी। बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में आमिर के को-एक्टर शहजाद खान ने बताया कि आमिर ने अपनी शादी में कितने पैसे खर्च किए थे।
आमिर ने सिर्फ ₹50 में शादी की थी
शहजाद, जो आमिर के अच्छे दोस्त भी हैं, उन्होंने बताया कि आमिर आज भी वैसे ही हैं जैसे पहले थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें शूटिंग के वक्त आमिर की शादी के बारे में पता था, तो उन्होंने कहा, “नहीं, हमें किसी और से ये बात पता चली थी। उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी और उसमें सिर्फ ₹50 खर्च हुए थे। मुझे गवाह बनना था, लेकिन हमेशा की तरह देर हो गई और शादी के बाद दोनों अपने घर चले गए थे।”
उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म के सेट पर किसी को नहीं पता था कि आमिर और रीना ने शादी कर ली है। रीना सिर्फ एक गाने पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा की शूटिंग के लिए सेट पर आई थीं। सबको पता था कि वो दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन किसी को नहीं मालूम था कि वो शादीशुदा हैं।
आमिर और रीना का रिश्ता
आमिर और रीना ने 1986 में शादी की थी लेकिन 2002 में उनका तलाक हो गया। उनके दो बच्चे हैं- बेटी इरा और बेटा जुनैद। तलाक के बाद भी दोनों बच्चों के लिए अच्छे रिश्ते में बने हुए हैं। इसके बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की लेकिन 2021 में ये रिश्ता भी टूट गया। अब आमिर गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप में हैं जिनसे उन्होंने अपने बर्थडे से पहले मीडिया को मिलवाया।
आमिर की आने वाली फिल्म
अब आमिर फिल्म सितारे जमीन पर से दोबारा फिल्मों में लौट रहे हैं। ये फिल्म लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आ रही है। इसमें जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं और दस नए कलाकार भी दिखेंगे- अरौष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। ये फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- ‘बॉलीवुड का बिजनेस मॉडल है अजीब…’, बॉक्स ऑफिस फ्लॉप पर क्या बोले आमिर खान?
संबंधित खबरें
'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
53 mins ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
1 hr ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
4 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
5 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
5 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
18 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines