Aamir Khan: कुछ दिनों पहले आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडिज’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं, अब आमिर और किरण ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी इस फिल्म को दिखाया है, जिसकी वजह से ये एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस दौरान आमिर ने कहा कि मैंने अपनी लाइफ के 25 साल ऐसे ही बिता दिए, मैं काम का बहुत शौकीन था।
किरण ने कही थी बहुत प्यारी बात- आमिर
सुप्रीम कोर्ट में दर्शकों को संबोधित करते हुए आमिर ने कहा कि किरण (जो उस वक्त वहीं मौजूद थीं) को तो इसका एक्सपीरियंस भी है। आमिर ने कहा कि किरण मुझे कहा करती थी कि मैं जानती हूं कि आप फिजिकली यहां है, लेकिन मानसिक रूप से आप यहां नहीं हैं। उस वक्त किरण ने मुझसे कहा था कि आप हमेशा कहते हैं कि आप अपनी मां से नहीं मिल पाते, जो आपसे सिर्फ दो मंजिल ऊपर ही रहती है, तो आपको किसने रोका है?
मेरा अपने बच्चों के साथ कोई रिश्ता नहीं
आमिर ने कहा कि पिछले तीन सालों में मैंने अपनी जिंदगी में संतुलन लाने की कोशिश की है। इतना ही नहीं बल्कि एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने भी एंटरप्रेन्योर निखिल कामथ से कहा था कि मैं मिस्टर आमिर खान को जानता हूं। मैं उनसे दो साल पहले मिला था और उस वक्त उनकी आंखें नम थी। मैंने उनसे पूछा कि क्या हुआ और तो उन्होंने कहा कि मैंने अपनी लाइफ के 30 साल बिताए हैं और मेरा एकमात्र रिश्ता अपने दर्शकों के साथ है, मेरा अपने बच्चों के साथ कोई रिश्ता नहीं है, मेरा अपनी मां के साथ कोई रिश्ता नहीं है और जब किरण उनकी वाइफ थी, तब उनके साथ भी।
आज भी अच्छे दोस्त हैं किरण और आमिर
गौरतलब है कि बीते साल News18 के एक कार्यक्रम में खुद आमिर खान ने भी पहली बार इस पर बात की थी। आमिर ने कहा था कि लगभग ढाई साल पहले मुझे एहसास हुआ कि मैं अपने जुनून में इतना खो गया था कि मैंने अपने रिश्तों को समय नहीं दिया। मैं परेशान और दुखी था, अगर मेरे बच्चे नहीं होते तो मैंने फिल्में छोड़ दी होतीं। बता दें कि आमिर और किरण को भले ही तलाक हो गया है, लेकिन आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे को खूब सपोर्ट करते हैं।
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai से तलाक लेंगे Abhishek Bachchan! दावा करने वाले वीडियो का सच क्या?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
16 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines