Akhil Mishra Passes Away: आमिर खान (Aamir Khan) और आर माधवन (R. Madhavan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ (3 Idiots) में ‘लाइब्रेरियन दुबे जी’ का किरदार निभाने वाले एक्टर अखिल मिश्रा (Akhil Mishra) ने गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। रिपोर्ट्स की माने तो, अखिल मिश्रा का निधन एक दुर्घटना के वक्त हुआ है। बताया जा रहा है कि हैदराबाद में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वो बिल्डिंग से गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई। एक्टर के करीबी दोस्तों ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि कर दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अखिल मिश्रा ने कई फिल्मों के साथ-साथ टीवी शो में भी अपने अभिनय को लोह मनवाया है। इनमें ‘भंवर’, ‘उतरन’, ‘उड़ान’, ‘सीआईडी’, ‘श्रीमान श्रीमति’, ‘भारत एक खोज’ और ‘रजनी’ जैसे टीवी शो के नाम शामिल है।
3 Idiots actor Akhil Mishra passes away in an accident
यह भी पढ़ें: पहली सैलरी मिलते ही Amitabh Bachchan ने देखा था ये सपना, KBC 15 में शहंशाह ने किया खुलासा
कई हिट फिल्मों में भी किया अभिनय
अखिल मिश्रा (Akhil Mishra) ने टीवी शो के अलावा ‘डॉन अब्बा’, ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ और ‘3 इडियट्स’ जैसी फिल्मों में काम किया है। अखिल काफी लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं, लेकिन उनको असली पहचान ‘3 इडियट्स’ के ‘लाइब्रेरियन दुबे जी’ के किरदार से मिली। जहां उनके लिखे गए भाषण में आमिर खान ‘चमत्कार’ को ‘बलात्कार’ बना देते हैं। वहीं, एक्टर के निधन की खबर से फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड में भी शौक पसर गया है।
Akhil Mishra With His Wife
पत्नी सुजैन बर्नेट भी हैं पेश से एक्ट्रेस
अखिल मिश्रा की पत्नी सुजैन बर्नेट (Suzanne Burnett) भी पेशे से एक एक्ट्रेस हैं, जिनके साथ एक्टर ने कई प्रोजेकट्स पर काम किया है। हालांकि, एक्टर के निधन की खबर से उनकी पत्नी बुरी तरह से टूट गई हैं। बता दें कि अखिल ने साल 1983 में पहली शादी मंजू मिश्रा से की थीं। इसके बाद साल 1997 में दोनों का तलाक हो गया था, जिसके बाद उन्होंने साल 2009 में सुजैन बर्नेट से दूसरी शादी की थी।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines