पॉपुलर एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में हैं। आमिर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है और ये फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई है। आमिर खान ना सिर्फ अपनी फिल्म बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। ये तो सभी जानते हैं कि आमिर खान, गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब उन्होंने शादी पर भी बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
आमिर खान ने किया खुलासा
हाल ही में आमिर खान ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से बात की है। इस दौरान आमिर ने कई चीजों पर बात की। साथ ही उन्होंने गौरी संग अपने रिश्ते पर भी बात की। इस दौरान आमिर ने बात करते हुए कहा कि दिल में वो गौरी से शादी कर चुकी हैं और दोनों साथ हैं। हम दोनों एक-दूसरे को लेकर सच में सीरियस हैं। हम दोनों पार्टनर्स हैं और साथ में हैं।
शादी नहीं करने का फैसला
आमिर ने आगे कहा कि शादी एक ऐसी चीज है, मैं दिल ही दिल में गौरी से शादी कर चुका हूं। हालांकि, अब हम इसे ऑफिशियल करेंगे या नहीं, ये मैं आगे बढ़ने के साथ ही तय कर पाऊंगा। इसके अलावा आमिर खान ने राज शमानी के पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा था कि जब वो गौरी से नहीं मिले थे, तो खुद को बूढ़ा समझने लगे थे। इतना ही नहीं बल्कि वो फैसला कर चुके थे कि वो शादी नहीं करेंगे।
रीना दत्ता और किरण राव
आमिर खान ने कहा कि उस वक्त वो सोचते थे कि अब इस उम्र में कौन मिलेगा? लेकिन उनकी मुलाकात गौरी से हो गई। दोनों की दोस्ती फिर प्यार में बदल गई और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके अलावा बता दें कि आमिर खान की पहले दो शादी हो चुकी हैं। हालांकि, वो दोनों शादी से तलाक ले चुके हैं, लेकिन आज भी वो अपनी एक्स वाइफ को रीना दत्ता और किरण राव को अच्छा दोस्त मानते हैं। साथ ही उन्हें कई बार साथ में भी देखा जा चुका है।
यह भी पढ़ें- Aankhon Ki Gustaakhiyan में इस एक्ट्रेस को मिला था रोल का झांसा, ठगे थे 4 करोड़
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
45 mins ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
1 hr ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
20 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
22 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
23 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines