जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद अरिजीत सिंह और बादशाह ने अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया था। इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भी अपनी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में स्पष्ट रूप से शामिल नहीं हुए। जाहिर है कि आमिर खान और सलमान खान स्टारर कल्ट क्लासिक फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ को आज 25 अप्रैल को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इस खास मौके पर स्टार्स और क्रू मेंबर्स के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई लेकिन आमिर खान ने इससे दूरी बनाई रखी।
क्या बोले आमिर खान?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जब सुभाष के झा ने सुपरस्टार से इस बारे में बात की तो आमिर खान ने कथित तौर पर कहा कि उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई में रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में अटैक को लेकर वह जो भी पढ़ रहे थे, वह निर्दोष लोगों की हत्या होने से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Ground Zero X Review: पहलगाम अटैक के बीच ‘ग्राउंड जीरो’ पर क्या है ऑडियंस का रिएक्शन?
आमिर खान ने दिया था रिएक्शन
कथित तौर पर आमिर खान ने आगे कहा कि वह प्रभावित होने की वजह से अंदाज अपना अपना की स्पेशल स्क्रीनिंग में जाने की हालत में नहीं थे। वह इसे हफ्ते के आखिर तक कभी भी देख लेंगे। बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से बॉलीवुड स्टार्स इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं। आमिर खान की प्रोडक्शन टीम की ओर से भी हमले की निंदा की गई थी।
अंदाज अपना अपना के बारे में
गौरतलब है कि फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे 1994 में रिलीज किया गया था। फिल्म में आमिर खान और सलमान खान के अलावा करिश्मा कपूर और रवीना टंडन भी मुख्य किरदार में थीं। फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था। अब ये फिल्म फिर से सिनेमाघरों में आपके मनोरंजन के लिए मौजूद है।
संबंधित खबरें
बिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 hr agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
19 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
21 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
22 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
22 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines