टी-सीरीज के फेक यूट्यूब चैनल से 2 दिन पहले आमिर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट का ट्रेलर जारी किया गया है। इसमें एक्टर गुरु नानक देव जी के किरदार में नजर आ रहे हैं। अब इस ट्रेलर को देखने के बाद बीजेपी प्रवक्ता भड़क उठे हैं और उन्होंने इस पर कानूनी कार्यवाही की बात की है। अब ये सुनकर आपको भी झटका लगा होगा क्योंकि इससे पहले किस को भी नहीं पता था कि आमिर खान ऐसी कोई फिल्म कर रहे हैं। साथ ही इसका ट्रेलर कब आया? उसे लेकर भी फैंस को जानकारी नहीं मिली होगी।
आमिर खान और टी-सीरीज का हुआ दुरुपयोग
तो आपको बता दें, अब इस ट्रेलर पर बवाल इसलिए हो रहा है क्योंकि ये फेक है। इतना ही नहीं जिस टी-सीरीज नाम के यूट्यूब चैनल से इस ट्रेलर को रिलीज किया गया है, वो भी फर्जी है। अब इस बात की जानकारी खुद पंजाब भाजपा के प्रवक्ता प्रीतवाल सिंह ने सोशल मीडिया पर दी है। साथ ही गुरु नानक देव जी के रोल में आमिर खान को दिखाने वाले फर्जी पोस्टर और ट्रेलर की सोशल मीडिया पर कड़ी निंदा भी की है।
आमिर खान का गुरु नानक के किरदार में फर्जी वीडियो वायरल
बीजेपी प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह ने अपने X हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘फर्जी पोस्टर और टीजर की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें आमिर खान गुरु नानक देव जी का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं! ये सिखों की धार्मिक भावनाओं पर जानबूझकर किया गया घृणित हमला है और सिख समुदाय को भड़काने का स्पष्ट प्रयास है। फर्जी चैनल नफरत फैलाने के लिए टी-सीरीज का गलत इस्तेमाल कर रहा है।’ उसके बाद उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, ‘सख्त, तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए!’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss या Khatron Ke Khiladi किसे चुनेंगी Gulki Joshi? एक्ट्रेस ने किया रिवील
बीजेपी प्रवक्ता ने की एक्शन की डिमांड
इसके बाद बीजेपी प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह ने Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee और उनके प्रेजिडेंट को टैग करते हुए लिखा, ‘आपके लिए एक वेक अप कॉल है..!’ आपको बता दें, बीजेपी प्रवक्ता ने पंजाब पुलिस और साइबर सेल इंडिया को टैग करते हुए लिखा आग्रह किया है कि दोषियों के IP और MAC एड्रेस का तुरंत पता लगाकर उन पर सख्त से सख्त आपराधिक कार्रवाई होनी चाहिए। आपको बता दें, जिस यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो पोस्ट किया गया है, उसके महज 66 सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि इस वीडियो पर 1.6K व्यूज आ चुके हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
17 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines