बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) इस वक्त सोशल मीडिया का हॉट टॉपिक बने हुए हैं। अपने प्री-बर्थडे के मौके पर सुपरस्टार ने अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) को दुनिया की नजरों से मिलाया है, जिसके बाद से फैंस बेताब हो गए हैं दोनों की लव स्टोरी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए। हाल ही में गौरी ने बताया कि उन्हें कैसे आमिर खान से प्यार हो गया? जाहिर है कि गौरी को आमिर खान के स्टारडम से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने सुपरस्टार की सिर्फ दो फिल्में ही देखी हैं।
गौरी ने किया खुलासा
News 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, जब आमिर खान ने अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को दुनिया से रूबरू कराया तो दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। इस दौरान गौरी ने बताया कि वह 60 साल के आमिर खान को कैसे दिल दे बैठी थीं? उन्होंने कहा, ‘मुझे अपनी जिंदगी में ऐसा साथी चाहिए था, जो दयालु, परवाह करने वाला और सज्जन व्यक्ति हो।’ गौरी की ये बात सुनते ही आमिर खान ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘इतना सब होने के बाद मैं तुम्हें मिल गया?’
यह भी पढ़ें: क्या इरफान पठान की पार्टी में गौरी स्प्रैट संग पहुंचे थे आमिर खान? दोनों एक्स वाइफ भी हुईं शामिल
25 साल पहले मिले थे
बता दें कि मीडिया से बातचीत में आमिर खान ने कहा था कि वह गौरी स्प्रैट से 25 साल पहले मिले थे लेकिन बीच में संपर्क टूट गया था। उन्होंने बताया था कि वह दो साल पहले ही गौरी से फिर मिले थे। आमिर ने कहा, ‘मैं किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में था, जिसके साथ मैं शांति से रह सकूं। जो मुझे शांति दे सके और वह वहां थीं।’
नहीं देखी आमिर की फिल्में
मीडिया से बातचीत में जब गौरी स्प्रैट से पूछा गया कि उन्हें आमिर खान की कौन सी फिल्में पसंद हैं? इस पर उन्होंने बताया कि वह हिंदी फिल्में ज्यादा नहीं देखती हैं। इसलिए उन्हें आमिर या उनकी फिल्मों के बारे में ज्यादा पता नहीं है। इस दौरान आमिर खान ने बताया कि गौरी की परवरिश बैंगलोर में हुई है, इसलिए उनका रुझान अलग-अलग तरह की फिल्मों और आर्ट्स से था। इस पर गौरी स्प्रैट ने कहा कि उन्होंने बहुत साल पहले ‘दिल चाहता है’ और ‘लगान’ देखी है
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines