Aamir Khan Friend Passed Away: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) को आज एक बड़ा झटका लगा है। अभी अपनी बेटी आयरा खान (Ira Khan) की शादी की खुशी मनाकर वापिस मुंबई लौटे एक्टर को एक बेहद बुरी खबर मिल गई है। अब उनके किसी बेहद करीबी का निधन हो गया है जिसके बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई होगी। एक्टर पर फिलहाल दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और अब वो फौरन अपने घर से निकलकर उस मृत शख्स के परिवार से मिलने पहुंच गए हैं। दरअसल, अब आमिर खान के बेहद करीबी दोस्त महावीर चाड ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
यह भी पढ़ें: Ayodhya मंदिर में झाड़ू लगाने पर Kangana Ranaut ट्रोल, यूजर्स बोले, ‘सनग्लासेस पहन के…’
सड़क दुर्घटना में दोस्त की मौत
सामने आई जानकारी के मुताबिक एक्टर के दोस्त का निधन सड़क दुर्घटना की वजह से हुआ है। सड़क दुर्घटना से ही महावीर चाड की जान गई है। बता दें, इन दोनों ने फिल्म ‘लगान‘ (Lagaan) में साथ काम किया था। इस ब्लॉक बस्टर फिल्म में आमिर खान जहां एक्टर के रूप में नज़र आए थे तो वहीं महावीर चाड ‘लगान’ में लाइन प्रोड्यूसर के रूप में काम कर चुके थे। इसी फिल्म के सेट पर इन दोनों का याराना हुआ। ऐसे में अब अपने दोस्त की मौत से आमिर खान टूट गए हैं। इनकी दोस्ती दो दशक पुरानी थी, ऐसे में अब उन्होंने एक अच्छे दोस्त का फर्ज निभाने के लिए खास काम किया है।
आमिर खान के दोस्त का निधन
परिवार से मिलने पहुंचे एक्टर
अब आमिर खान दोस्त की मौत के बाद कच्छ पहुंचे हैं। आज सुबह ही उन्होंने फ्लाइट पकड़ी और वो भुज पहुंचे, जहां जाकर उन्होंने अपने दिवंगत दोस्त के परिवार वालों से मुलाकात की। इस भयानक हादसे के बाद उस परिवार पर क्या बीत रही होगी ये समझते हुए एक्टर कोटाई गांव के इस परिवार को सांत्वना देने गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि हादसे का शिकार हुए अपने दोस्त के परिवार से मिलने के बाद आमिर खान शूटिंग लोकेशन का दोबारा दौरा कर सकते हैं और उसके बार वो घर वापसी की फ्लाइट लेंगे।
सिनेमा जगत में छाया मातम
अब ये खबर एक्टर पर कहर बनकर टूटी है। सभी लोग अब एक्टर को हिम्मत देते हुए नज़र आ रहे हैं। लेकिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इस खबर के बाहर आते ही मातम पसर गया है। सब लोग इस खबर को सुनकर दुखी नज़र आ रहे हैं। सड़क दुर्घटना से हुई मौत काफी तकलीफ देती है। न सिर्फ जिसके साथ ये हादसा हुआ बल्कि उसके परिवार के सदस्य भी इस हादसे से उभर नहीं पाते। अब उम्मीद है कि महावीर चाड के परिवार को इस मुश्किल वक्त में शक्ति मिलेगी।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
1 hr agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
1 hr ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
4 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
5 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
10 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
11 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
12 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines